क्या मछली के तेल से बनती है लिपस्टिक? लगाने से पहले जान लीजिए आखिर ये बनती कैसे है?

लिपस्टिक… आम से लेकर खास तक हर महिला अपने मेकअप प्रोडक्ट में इसका इस्तेमाल करती है. यदि कोई मेकअप का शौकीन न हो तब भी उसे लिपस्टिक लगाना तो पसंद होता ही है. मार्केट में कितने प्रकार के लिपस्टिक शेड्स उपलब्ध हैं इसका तो अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि आखिर लिपस्टिक बनाई किस प्रोडक्ट से जाती है? क्या इसमें मछली के तेल का इस्तेमाल किया जाता है? चलिए जान लेते हैं.

लिपस्टिक बनाने के लिए किया जाता है मछली के तेल का इस्तेमाल?

ये बात सच के कि लिपस्टिक में कई बार मछली के तेल का भी इस्तेमाल होता है. दरअसल लिपस्टिक बनाने के लिए कई बार शार्क लिवर ऑयल (स्क्वेलीन) और मछली स्केल (गुआनिन) शामिल किए जाते हैं, जिनका उपयोग नमी और चमक बढ़ाने के लिए किया जाता है. इसके अलावा लिपस्टिक में मोम, पिगमेंट्स, फ्रैग्रेंस, ग्लोस जैसी चीजों का इस्तेमाल भी होता है. साथ ही लिपस्टिक में कंपनी कई और चीजें भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन उनकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती, अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर लिपस्टिक बनाने का प्रोसेस क्या होता होगा? तो चलिए ये भी जान लेते हैं.

कैसे बनती है लिपस्टिक?

लिपस्टिक बनाने के लिए सबसे पहले पिगमेंट्स फिक्सिंग का काम किया जाता है. ये एक प्रकार के कलर होते हैं और इनको मिक्स करके अलग-अलग तरह के कलर और शेड्स बनाए जाते हैं. इन्हीं को इसके बाद तेल के साथ मिक्स किया जाता है और इस मिक्सिंग में तेल और पिगमेंट 2 अनुपात 1 में होते हैं.

इसके बाद मॉल्डिंग की प्रक्रिया की होती है, जो एक स्पेसिफिक टेम्प्रेचर पर तैयार होता है और फिर इसे जल्दी से ठंडा किया जाता है. इस प्रक्रिया में इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है कि इस मिक्स में कहीं भी एयर न आए. ठंडा होने के बाद इस प्रोडक्ट को सांचों से निकाल कर इसकी स्टिक्स बनाई जाती हैं, फिर थोड़ा फिनिशिंग का काम करके इन्हें बाजार में बेचने के लिए भेज दिया जाता है.

जानवरों का भी होता है इस्तेमाल

लिपस्टिक बनाने के लिए पुराने समय से जानवर और इंसेक्ट के शरीर के अलग-अलग अंगों का इस्तेमाल होता आ रहा है. हालांकि पिछले कुछ समय से खाने के पदार्थों से लेकर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के भी वेगन होने पर जोर बढ़ा है. अब कुछ ब्रांड्स भी लोगों की डिमांड्स के हिसाब से वेगन कॉस्मेटिक बनाने लगे हैं, लेकिन अब भी कई मेकअप प्रॉ़डक्ट्स में जानवरों की खाल से लेकर उनके शरीर के दूसरे अंगों का इस्तेमाल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: असल में कहां है पंचायत वेबसीरीज का गांव फुलेरा, ये है इस गांव का असली नाम, एक CM से भी है कनेक्शन

Source link

x