चक्रवाती तूफान और आम तूफान में क्या फर्क होता है? नहीं जानते होंगे आप

आपने अक्सर मौसम में अचानक हुए बदलाव देखे होंगे. जैसे कभी तेज धूप में अचानक बारिश होने लगती है तो कभी तेज तूफान आ जाते हैं. कुछ तूफान ऐसे होते हैं जिनसे सामना करने के लिए सरकार को फैसले लेने पड़ते हैं. वहीं कई बार आपने चक्रवाती तूफान का नाम भी नाम सुना होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चक्रवाती तूफान आम तूफानों से कितने अलग होते हैं? यदि नहीं तो चलिए जान लेते हैं.

यह भी पढ़ें: किस करते हैं या लगाते हैं गले, हर बार हाथ क्यों नहीं मिलाते रशियन? जानें इन ट्रेडिशंस से जुड़े कारण

आम तूफान क्या हैं?

आम तूफान एक स्थानीय मौसमी घटना है जो अचानक तेज हवाओं, बारिश और कभी-कभी ओले के साथ आती है. यह तूफान आमतौर पर छोटे क्षेत्र को प्रभावित करता है और कुछ घंटों में शांत हो जाता है. आम तूफान स्थानीय वायुमंडलीय दबाव में बदलाव के कारण होते हैं और आमतौर पर गर्मियों में होते हैं.

क्या हैं चक्रवाती तूफान?

चक्रवाती तूफान एक बड़े पैमाने की मौसमी घटना है जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में होती है. इसे उष्णकटिबंधीय चक्रवात भी कहा जाता है. यह एक निम्न दबाव का क्षेत्र होता है जिसके चारों ओर तेज हवाएं घूमती हैं. चक्रवाती तूफान बहुत बड़े क्षेत्र को प्रभावित करते हैं और काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं.

बता दें इसमें 150 से 250 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे अधिक की गति से चलने वाली तूफानी हवाएं सामान्य समुद्र तल के दबाव से 30 से 100 फीट नीचे बहुत कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र के चारों ओर घूमती हैं.

यह भी पढ़ें: कितने साल तक मिलिट्री के कंट्रोल में रहा है पड़ोसी देश पाकिस्तान, जान लीजिए जवाब

कैसे बनते हैं चक्रवाती तूफान?

बता दें चक्रवाती तूफान गर्म समुद्र के पानी के ऊपर बनते हैं. जब समुद्र का पानी गर्म होता है, तो उससे वाष्प बनती है जो ऊपर उठती है और एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनाती है. यह निम्न दबाव का क्षेत्र आसपास की हवा को अपनी ओर खींचता है और एक चक्रवात का निर्माण होता है.

हालांकि चक्रवाती तूफान बहुत विनाशकारी हो सकते हैं. वो तेज हवाएं, भारी बारिश, तूफानी लहरें और बाढ़ का कारण बन सकते हैं. ये तूफान घरों, इमारतों, फसलों और बुनियादी ढांचे को नष्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, ये तूफान जानमाल के नुकसान का भी कारण बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दुनिया के किन देशों में है सबसे ज्यादा पॉल्यूशन, चौंका देगा इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा

Source link

x