बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात का असर, झारखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना


रांची. झारखंड की राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में अच्छी खासी बारिश हुई. बारिश से मौसम काफी सुहावना रहा. यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 32.1 डिग्री बोकारो व सबसे कम तापमान 22.2 डिग्री रांची में दर्ज किया गया. सबसे अधिक वर्षा 111.2 मिमी मैथन (धनबाद) में दर्ज की गई. वहीं, गुरुवार के मौसम की बात करें तो आज पूरे राज्य में बारिश की संभावना है.

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है और साउथ ईस्ट मानसून का भी असर देखा जा रहा है. इसके चलते कुछ जिले हैं, जहां पर काफी हैवी रेनफॉल होने की संभावना है. इसे लेकर हमने अलर्ट जारी कर दिया है. अन्य जिले में भी हल्की बारिश देखने को मिलेगी. एक तरह से आज भी पूरे झारखंड में बारिश होती दिखेगी.

इन जिलों में जबरदस्त बारिश की संभावना
आज केवल कुछ जिलों में जबरदस्त बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें खासतौर पर गिरिडीह, हजारीबाग, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, रामगढ़ शामिल हैं. इन जिलों में लोगों को काफी सावधान रहने की जरूरत है. वहीं, अन्य जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

जिलों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
आज के संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 30 व न्यूनतम 25 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री और पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 31 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है.

Tags: Heavy rain alert, Local18, Monsoon Update, Ranchi news



Source link

x