मोसाद की महिला एजेंट आखिर क्यों रहती हैं शादी जैसी चीजों से दूर, क्या है इनके खुफिया मिशन पर काम करने का तरीका?

इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद दुनिया भर में अपनी कुशलता के लिए जानी जाती है. इस एजेंसी में महिलाएं भी अहम भूमिका निभाती हैं, लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि मोसाद की महिला एजेंट शादी क्यों नहीं करतीं? क्या उनके लिए व्यक्तिगत जीवन जीना मुमकिन नहीं है? चलिए इस सवाल का जवाब जानते हैं.

यह भी पढ़ें: ईरान के परमाणु ताकत बनने के बीच दीवार की तरह खड़ा है इजरायल, हर बार मारे जाते हैं साइंटिस्ट

हिजबुल्लाह चीफ के कत्ल में मोसाद एजेंट का हाथ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में मोसाद की महिला एजेंटों ने कई महत्वपूर्ण मिशन पूरे किए हैं. लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई में मोसाद की महिला एजेंटों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही थी. उन्होंने हिजबुल्लाह के नेटवर्क में घुसकर कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की थी.

खुफिया एजेंट्स को व्यक्तिगत जीवन को छोड़ना पड़ता है?

एक खुफिया एजेंट की जिंदगी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है. उन्हें अक्सर अपनी पहचान छिपानी होती है, खतरनाक मिशनों में जाना होता है और अक्सर लंबे समय तक घर से दूर रहना होता है. ऐसे में व्यक्तिगत जीवन को संतुलित करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है.

दरअसल एक खुफिया एजेंट की पहचान गोपनीय होती है। शादी करने का मतलब है कि उन्हें अपने पति/पत्नी और परिवार के साथ अपनी जिंदगी साझा करनी होगी। यह उनके मिशन को खतरे में डाल सकता है. वहीं खुफिया मिशन अक्सर अचानक शुरू हो जाते हैं और लंबे समय तक चल सकते हैं। ऐसे में एक एजेंट के पास परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल होता है. साथ ही खुफिया मिशन में शामिल होने का मतलब है कि एजेंट हमेशा खतरे में रहते हैं। शादीशुदा होने पर यह खतरा न केवल एजेंट बल्कि उनके परिवार के लिए भी बढ़ जाता है. इसके अलावा खुफिया मिशन का मानसिक दबाव बहुत अधिक होता है। ऐसे में एक एजेंट के लिए एक स्थिर और सुखी वैवाहिक जीवन बनाए रखना मुश्किल हो सकता है.

यह भी पढ़ें: कितनी कीमत में तैयार होता है Iron Dome? जानिए ईरान के रक्षा बजट पर कितना भारी है इजरायल का ये डोम

मोसाद की एजेंट मिशन को कैसे देती हैं अंजाम?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोसाद की एजेंट कई बार अपने ग्लैमरस अंदाज में सामने वाले से सच्चाई उगलवा लेती हैं. वहीं इन एजेंट्स को कई बार खतरे का सामना भी करना पड़ता है और अपनी जानपर खेलकर किसी भी चुनौती का सामना करना होता है.

यह भी पढ़ें: कितने साल होती है हाथी की जिंदगी? जान लीजिए आज

Source link

x