वो देश जहां गायों की डकार और भेड़ों के मूत्र पर लगा है टैक्स, ऐसे होती है वसूली

गायों की डकार कई बार हमें कुछ देर के लिए चौंका देती है. गाय काफी तेज डकार लेती है जिससे आसपास के लोगों को उसकी जानकारी न हो ऐसा हो ही नहीं सकता, लेकिन क्या हो जब आपको पता चले की गाय की इसी डकार पर टैक्स भी वसूला जाता है. दरअसल ये संभव है न्यूजीलैंड में. दरअसल न्यूजीलैंड में लगभग 3.6 करोड़ गाय हैं. जिनके डकार लेने भर पर सरकार टैक्स की वसूली कर लेती है.

क्यों गाय की डकार पर लगा टैक्स?

न्यूजीलैंड में गाय की डकार पर टैक्स का प्रस्ताव 2022 में आया था. जिसका खासा विरोध भी हुआ था, हालांकि सरकार ने अपने कदम पीछे लेने से साफ इंकार कर दिया था. अब सवाल ये उठता है कि आखिर गाय की डकार में ऐसा क्या है कि न्यूजीलैंड सरकार को उनपर टैक्स लगाना पड़ा? दरअसल न्यूजीलैंड में करीब 3.6 करोड़ ऐसे मवेशी हैं, जो ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन करते हैं. इसे देखते हुए वहां ये टैक्स लगाया गया है.

तो बता दें कि दुनिया की कुल ग्रीनहाउस गैसों में से 14 प्रतिशत का उत्सर्जन इन पालतू जानवरों से ही होता है. कार्बन डाई ऑक्साइड के अलावा खेती की वजह से दो और गैसें भारी मात्रा में निकलती हैं. ये हैं नाइट्रस ऑक्साइड, जो खेतों में उर्वरक के इस्तेमाल से पैदा होती है और मीथेन. मीथेन गैस अक्सर भेड़ों और दूसरे पालतू जानवरों के पेट में बनती है. फिर जानवर उसे वातावरण में छोड़ते हैं. जो वातावरण में घुल जाती है और इंसानों के लिए काफी हानिकारक होती है. ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ाने में इनका भी योगदान माना जा सकता है.

किनसे वसूला जाता है टैक्स

न्यूजीलैंड में गायों की डकार के अलावा भे़ड़ों की पेशाब पर भी टैक्स लगाया गया है. वहीं इस टैक्स की वसूली इन्हें पालने वाले किसानों से की जाती है. दरअसल न्यूजीलैंड में गायों के अलावा भेड़ों की संख्या भी काफी ज्यादा है. यहां की भेड़ों का ऊन दुनियाभर में फेमस है.

यह भी पढ़ें: क्या खत्म हो जाएंगे स्मार्टफोन, अगर ऐसा होगा तो किस चीज से रिप्लेस होगी इंसानों की यह ‘लाइफलाइन’?

Source link

x