सांची से खजुराहो तक! ग्वालियर व्यापार मेला में पुरातत्व विभाग ने लगाई शानदार प्रदर्शनी, जानें ऐतिहासिक स्थल


Agency:News18 Madhya Pradesh

Last Updated:

Gwalior News: ग्वालियर व्यापार मेला में मध्य प्रदेश की पुरातात्विक संपत्ति को दिखाने के लिए एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई है. इस प्रदर्शनी में सांची का स्तूप, खजुराहो के मंदिर, रायसेन का नृत्य गणेश और अन्य प्…और पढ़ें

X

मध्य

मध्य प्रदेश की पुरातात्विक संपत्ति को दिखाने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी 

हाइलाइट्स

  • ग्वालियर मेला में पुरातत्व विभाग की विशेष प्रदर्शनी।
  • सांची, खजुराहो, रायसेन के प्रमुख स्थल प्रदर्शित।
  • प्रदर्शनी से बच्चों और सैलानियों को ऐतिहासिक जानकारी मिली।

ग्वालियर. ग्वालियर व्यापार मेले में हर साल बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं. इन सैलानियों को सामाजिक संदेश देने के लिए सरकार द्वारा हर बार एक सामूहिक प्रदर्शनी लगाई जाती है. इस बार पुरातत्व विभाग ने मध्य प्रदेश की पुरातात्विक संपत्ति को दिखाने के लिए एक विशेष प्रदर्शनी लगाई है, जिसमें राज्य के प्रमुख दर्शनीय स्थलों को दर्शाया गया है.

सांची के स्तूप से निमाड़ी के मंदिर तक की झलक
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों और समाज को मध्य प्रदेश के प्रमुख दार्शनिक स्थलों की जानकारी देना है. प्रदर्शनी में सांची के स्तूप से लेकर निमाड़ी में स्थित देवी के मंदिर तक की झलक दिखाई गई है. सैलानी इस प्रदर्शनी को देखकर काफी उत्साहित हैं और यहां की तस्वीरें भी खींच रहे हैं. लोकल 18 से बात करते हुए सैलानियों ने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें सांची के स्तूप, खजुराहो के मंदिर, मां शारदा मंदिर और रायसेन के नृत्य गणेश जैसे प्रमुख स्थलों की जानकारी मिली है.

विभिन्न कालों की जानकारी
प्रदर्शनी में कलचुरी काल, परमार काल और अन्य पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण कालों में बने महलों और मंदिरों की जानकारी दी गई है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश के ओरछा और चित्रकूट में स्थित धार्मिक स्थलों और प्राचीन मूर्तियों की भी जानकारी प्रस्तुत की गई है. सैलानियों ने बताया कि इस प्रदर्शनी से उनका सामान्य ज्ञान बढ़ा है और बच्चों को भी हमारे देश की पुरातात्विक विरासत के बारे में जानने का मौका मिला है.

homemadhya-pradesh

सांची से खजुराहो तक! ग्वालियर व्यापार मेला में पुरातत्व विभाग ने लगाई प्रदर्शन



Source link

x