किस देश की महिलाएं पैदा करती हैं सबसे ज्यादा बच्चे? लिस्ट में अपना एक पड़ोसी भी

दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी की बात जब होती है तो भारत का नाम पहले दर्जे पर आता है. चीन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में किस देश की महिलाएं सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं.

अगर आपको लगता है कि जिस देश की आबादी सबसे ज्यादा है, वहीं की महिलाएं सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं तो आप गलत हैं. चलिए आपको बताते हैं कि दुनिया में किस देश की महिलाओं में फर्टिलिटी रेट सबसे ज्यादा है.

क्या कहती है रिपोर्ट

स्टेटिस्टा की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में जों आंकड़े सामने आएं उससे पता चला कि अफ्रीका में लगभग 6 ऐसे देश हैं जहां कि महिलाएं औसतन 6 या उससे ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं. यहां तक कि दुनिया के 20 ऐसे देश जहां की महिलाएं सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं, उनमें से 19 अफ्रीका महाद्वीप में ही हैं.

सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने वाली महिलाएं

दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे नाइजर की महिलाएं पैदा करती हैं. स्टेटिस्टा की रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजर में हर महिला औसतन 7 बच्चे पैदा करती है. ये आंकड़ा दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है. सबसे बड़ी बात कि ये देश इतना गरीब है कि यहां के लोग दो वक्त के खाने के लिए संघर्ष करते हैं.

आपको बता दें, नाइजर पश्चिम अफ्रीका का एक लैंडलॉक देश है, जिसका आधिकारिक नाम नाइजर गणराज्य है. इसका कुल क्षेत्रफल 1.27 मिलियन वर्ग किलोमीटर है, जिससे यह अफ्रीका का सबसे बड़ा देश बन जाता है.

वहीं नाइजर की सीमा की बात करें तो ये सात देशों से मिलती है- लीबिया, चाड, नाइजीरिया, बेनिन, बुर्किना फासो, माली, और अल्जीरिया. साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, नाइजर की आबादी करीब 2.5 करोड़ है.

लिस्ट में भारत का पड़ोसी भी है

इस लिस्ट में भारत का एक पड़ोसी देश अफगानिस्तान भी है. टॉप 20 देशों की लिस्ट में अफगानिस्तान 15वें नंबर पर था. यहां की महिलाएं औसतन 4 से 5 बच्चे पैदा करती हैं. आपको बता दें, अफगानिस्तान की आबादी लगभग 4 करोड़ है, जिसमें पश्तून, ताजिक, हज़ारा और उज़्बेक जैसे समुदाय शामिल हैं.

वहीं अगर अफगानिस्तान में फर्टिलिटी रेट की बात करें तो 2023 में, अफगानिस्तान का कुल प्रजनन दर लगभग 4.55 बच्चे प्रति महिला था. यहां फर्टिलिटी रेट में उच्च स्तर का कारण कम शिक्षा दर, महिला सशक्तिकरण की कमी और पारंपरिक परिवार संरचनाएं हैं.

ये भी पढ़ें: बुर्ज खलीफा से नीचे कूदने पर कितने सेकेंड में नीचे पहुंच जाएंगे आप, जान लीजिए जवाब

Source link

x