क्या समुद्र के नीचे मिल सकती है दूसरी दुनिया, 95 फीसदी हिस्सा है अनछुआ

पृथ्वी की सतह का लगभग 71 फीसदी भाग समुद्र से घिरा हुआ है. लेकिन इसके बावजूद भी इंसान ने अभी तक समुद्र का सिर्फ 5 फीसदी हिस्सा ही खोजा है. यानी लगभग 95 फीसदी समुद्री हिस्सा आज भी अनछुआ है और वहां कुछ भी मिल सकता है. दुनियाभर के वैज्ञानिक स्पेस में दूसरी दुनिया की खोज कर रहे हैं. लेकिन, कुछ लोगों का मानना है कि एक दूसरी दुनिया समुद्र के भीतर भी छिपी हो सकती है. चलिए आज आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

कहां हो सकती है दूसरी दुनिया

कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर कभी समुद्र के भीतर दुनिया मिली तो वह समुद्र के अंदर मौजूद एक दूसरे "समुद्र" के भीतर ही मिल सकती है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर समुद्र के अंदर दूसरा समुद्र कैसे हो सकता है. आपको बता दें, ऐसा हो सकता है. इसके कई प्रमाण हैं कि समुद्र के अंदर एक ऐसा क्षेत्र भी हो सकता है जहां की दुनिया हमारे समुद्र से बिल्कुल अलग हो.

यहां पाए जाने वाले जीव धरती पर और कहीं ना मिलते हों. कुछ खोजों में समुद्र की गहराईयों में ऐसे जीव मिले भी हैं, जो धरती पर और कहीं नहीं पाए जाते हैं. कुछ जीव तो ऐसे हैं जो बिल्कुल ट्रांसपेरेंट हैं. यानी वो जीवित हैं और आप उनके आरपार देख सकते हैं. ये बिल्कुल जादुई लगते हैं.

क्या इस दुनिया में एलियन भी मिल सकते हैं?

इसे समझने के लिए पहले हमें ये समझना होगा कि आखिर एलियन होते क्या हैं. आपको बता दें, एलियन (Alien) शब्द का प्रयोग उन जीवों या प्राणियों के लिए किया जाता है जो पृथ्वी से बाहर, यानी अन्य ग्रहों या खगोलिय स्थानों पर निवास करते हैं. जबकि, समुद्र पृथ्वी का ही हिस्सा है. यानी समुद्र के भीतर जो भी जीव मिलते हैं उन्हें आप एलियन नहीं कह सकते. हां, ये जरूर है कि वो जीव अनजान हो सकते हैं और खतरनाक भी हो सकते हैं.

कई हॉलीवुड फिल्मों में आपने देखा है कि समुद्र के एक दम गहराई में कई ऐसे जीव दिखाई देते हैं जो डायनासोर के युग से वहां रह रहे हैं और वह कितने खतरनाक हैं. अगर ये जीव खुले समुद्र में आ गए तो इंसानों के लिए घातक हो सकते हैं. हालांकि, ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही दिखाया जाता है, अब तक असलियत में ऐसे किसी जीव को नहीं खोजा गया है जो समुद्र की गहराई में रहता हो और वह इंसानी सभ्यता का दुश्मन हो.

ये भी पढ़ें: क्या पैसेंजर फ्लाइट में यात्रियों के लिए होते हैं पैराशूट, किस टिकट से होती है इनकी बुकिंग?

Source link

x