क्या है 21वीं सदी का सबसे बड़ा चमत्कार? लोग तो इस शख्स को मानने लगे 'भगवान'

विज्ञान के कुछ अविष्कार ऐसे होते हैं जिसपर विश्वास करना भी लोगों को मुश्किल हो जाता है. वहीं अविष्कार ऐसा हो कि वो चमत्कार ही लगने लगे तो क्या हो? इस साल सदी का एक ऐसा अविष्कार हुआ है जिसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा. इस चमत्कार के चलते लोग एलन मस्क को भगवान मानने लगे हैं. ऐसे में चलिए इस चमत्कार और इससे जुड़ी चीजें जानते हैं.

क्या है सदी का सबसे बड़ा चमत्कार?

टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में एक ऐसी तकनीक पर काम किया है जिसने दुनिया को हैरान कर दिया है. यह तकनीक है – ब्रेन चिप. इस चिप को इंसान के दिमाग में सेट किया जा सकता है और इससे दिमाग और कंप्यूटर के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया जा सकता है. इस तकनीक से न सिर्फ अंधे देख सकेंगे बल्कि दिमागी बीमारियों से लेकर शरीर में होने वाली परेशानियों तक का इलाज संभव है. साथ ही इस चिप की मदद से हमें वो सभी पता चल सकेगा जो इंसान सोच रहा है.

क्या है ब्रेन चिप?

ये चिप सिक्के के आकार की है, जिसे इंसान के सिर में लगाया जा सकता है. इस चिप से बालों से भी पतले तार निकलेंगे जिनमें लगे 1024 इलेक्ट्रोड दिमाग के अलग-अलग हिस्सों तक लगाए जाएंगे. इन्हीं इलेक्ट्रोड से मिला डेटा चिप के जरिए  कंप्यूटर्स तक जाएगा. इसके बाद वैज्ञानिक इसपर रिसर्च करेंगे. गौरतलब है कि इस चिप के अलावा एक रोबॉट होगा जो एक सुई की मदद से न्यूरालिंक चिप से निकलने वाले तार इंसान के दिमाग में सिल देगा. एलन मस्क का कहना है कि यह प्रक्रिया LASIC सर्जरी की तरह ही आसानी से हो जाएगी.

बता दें इसी साल जनवरी में एक सूअर के अंदर इस चिप का डेमो भी दिया गया था. यह 2 महीने से इसके दिमाग में लगी थी. मस्क ने कुछ समय पहले ये भी बताया था कि एक बंदर के दिमाग में यह चिप लगी है और उस पर इसका असर भी है.

एलन मस्क को माना जा रहा भगवान!

एलन मस्क का ये अविष्कार इंसानों के लिए बहुत खास अविष्कार माना जा रहा है. यदि ये इंसानों पर भी वैसा ही प्रभाव डालता है तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि एलन मस्क को भगवान माना जाने लगेगा.

वहीं एलन मस्क का मानना है कि इस तकनीक का विकास इंसानों के भविष्य के लिए बहुत जरुरी है. वो कहते हैं कि यदि हम मशीनों के साथ सही संबंध बना लें, तो ये हमें नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है. मस्क का मानना है कि भविष्य में जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बहुत शक्तिशाली हो जाएगा, तब इंसानों को अपनी ताकत को बढ़ाने की जरूरत होगी.

क्या हो सकते है इस ब्रेन चिप से लाभ?

मस्तिष्क की बीमारियों का इलाज: ब्रेन चिप का उपयोग पार्किंसन, अल्जाइमर और स्ट्रोक जैसी दिमागी बीमारियों के इलाज के लिए किया जा सकता है.

मानव क्षमताओं में वृद्धि: ब्रेन चिप का उपयोग मानव क्षमताओं को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है, जैसे कि याददाश्त, सीखने की क्षमता और अन्य कार्य.

विकलांग लोगों के लिए सहायता: ब्रेन चिप विकलांग लोगों को फिर से चलने, बोलने और देखने में मदद कर सकती है.

कंप्यूटर इंटरफेस: ब्रेन चिप का उपयोग कंप्यूटर को सीधे दिमाग से नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: इस होटल में रुकने पर आपको मिलता है दुकान चलाने का मौका, नियम जानकर चौंक जाएंगे आप

Source link

x