दोहरा शतक लगाकर सरफराज ने जायसवाल और शास्त्री को एक झटके में छोड़ा पीछे, रच दिया नया इतिहास


Sarfaraz Khan - India TV Hindi

Image Source : TWITTER
Sarfaraz Khan

Sarfaraz Khan Irani Cup: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में सरफराज खान को चांस नहीं मिला था। अब उन्होंने उसकी कमी ईरानी कप में पूरी की और दमदार पारी खेली। मुंबई की टीम के लिए वह सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। हर साल ईरानी कप मुकाबला रणजी ट्रॉफी विनर और देश के बाकी प्लेयर्स को मिलकर बनाई गई टीम (रेस्ट ऑफ इंडिया) के बीच होता है। ईरानी कप 2024 में मुंबई ने सरफराज के दोहरे शतक की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 536 रन बना लिए हैं। 

ईरानी कप में मुंबई के लिए दोहरा शतक जड़ने वाले पहले प्लेयर

ईरानी कप में मुंबई की रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ अच्छी शुरुआत नहीं रही थी। पृथ्वी शॉ और आयुष महात्रे जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद हार्दिक तमोरे बिना खाता खोले आउट हो गए। फिर कप्तान अजिंक्य रहाणे और सरफराज खान ने बेहतरीन साझेदारी की। रहाणे 97 रन बनाकर आउट हुए और अपने शतक से सिर्फ तीन रन से चूक गए। वहीं सरफराज ने एक छोर से रन बनाना जारी रखा और अच्छी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने अभी तक 276 गेंदों में 221 रन बनाए, जिसमें 24 चौके और चार छक्के शामिल रहे। सरफराज ईरानी कप में मुंबई की टीम के लिए दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। उनके पहले मुंबई का कोई भी प्लेयर ईरानी कप मैच में डबल सेंचुरी नहीं जड़ पाया था। 

ईरानी कप में बनाया पांचवां सबसे बड़ा स्कोर

ईरानी कप मैच में सरफराज खान 221 रन बनाते ही पांचवां सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज रवि शास्त्री और युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को पीछे कर दिया है। ईरानी कप में शास्त्री ने  217 रनों की पारी रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से 1990 में और यशस्वी जायसवाल ने 2023 में रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से 213 रन रनों की पारी खेली थी। अब सरफराज अगर तीसरे दिन और रन बनाते हैं, तो प्रवीण आमरे और सुरेंद्र अमरनाथ को भी पीछे कर सकते हैं।  ईरानी कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड वसीम जाफर ने नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2018 में रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से 286 रनों की पारी खेली थी। 

ईरानी कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज: 

वसीम जाफर- 286 रन

मुरली विजय- 266 रन

प्रवीण आमरे- 246 रन

सुरेंद्र अमरनाथ- 235 रन

सरफराज खान- 221 रन

रवि शास्त्री- 217 रन

यशस्वी जायसवाल- 213 रन

यह भी पढ़ें: 

Joburg सुपर किंग्स ने इस खिलाड़ी को स्क्वाड से जोड़ा, ऑक्शन के बाद अचानक लिया बड़ा फैसला

पाकिस्तान में अफरा तफरी का माहौल, PCB बना सकता है इतने कप्तान, ये खिलाड़ी रेस में सबसे आगे

Latest Cricket News





Source link

x