पाकिस्तान से लेकर अमेरिका तक, दुनिया के इन देशों के झंडे पर क्यों बने हैं सितारे?

झंडे एक देश की पहचान का प्रतीक होते हैं और उनके डिजाइन में इस्तेमाल किए गए प्रतीक और रंग कई ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व को दर्शाते हैं. इसी तरह आपने कई देशों के झंडों में सितारे देखे होंगे. ये सितारे भी कई देशों के झंडों में खास प्रतीक के रूप में शामिल हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर किन देशों के झंडों में सितारे होते हैं और ये किस चीज का प्रतीक हैं.

पाकिस्तान का झंडा

पाकिस्तान का झंडा पूरा हरा रंग का होता है. साथ ही इसमें एक सफेद चांद और सितारा होते हैं. बता दें पाकिस्तान के झंडे में सितारा इस्लाम की धार्मिक भावना को दर्शाता है. इसमें पांच कांटे होते हैं जो पांच पिल्लर (ईमान, नमाज़, ज़कात, रोज़ा, और हज) को दर्शाते हैं, जो इस्लाम के प्रमुख धर्मशास्त्र हैं. चांद और सितारा इस्लामिक परंपरा और इतिहास में भी महत्वपूर्ण हैं और यह लंबे समय से सांस्कृतिक प्रतीक भी है.

अमेरिका का झंडा

अमेरिका का झंडा जिसे "स्टार-स्पैंगल्ड बैनर" के नाम से भी जाना जाता है, उसमें 50 सितारे शामिल हैं. अमेरिका के झंडे में सितारे संघीय राज्यों की संख्या को दर्शाते हैं. मौजूदा समय में अमेरिका में 50 राज्य हैं और इसलिए झंडे में 50 सितारे हैं. हर सितारा एक राज्य को बताता है. इसके अलावा अमेरिका के झंडे में 13 धारीयां भी होती हैं जो अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के समय 13 उपनिवेशों की संख्या को दर्शाती हैं.

यह भी पढ़ें: मिड टर्म में इस्तीफा देने के बाद नए सीएम को कैसे मिलती है जिम्मेदारी, जानिए कैसे होता है पावर ट्रांसफर

बांग्लादेश का झंडा

बांग्लादेश के झंडे में एक लाल गोलाकार प्रतीक होता है और हरे रंग का होता है. बांग्लादेश के झंडे पर कोई खास सितारा नहीं है, लेकिन लाल गोलाकार प्रतीक स्वतंत्रता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है. हालांकि, बांग्लादेश का झंडा सितारे का प्रतीक नहीं है, लेकिन हरे रंग का इस्तेमाल राष्ट्रीयता और समृद्धि को दर्शाता है.

चीन का झंडा

चीन के झंडे पर एक बड़ा पीला सितारा और चार छोटे पीले सितारे हैं. मुख्य सितारा चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतीक है, जबकि चार छोटे सितारे चीनी समाज के चार वर्गों (कामकाजी वर्ग, किसान वर्ग, छोटे व्यवसायी वर्ग, और सैनिक वर्ग) को दर्शाते हैं. इसके अलावा लाल रंग कम्युनिज़्म और क्रांति का प्रतीक है, जबकि पीला रंग चीन की सांस्कृतिक समृद्धि और प्राचीनता को दर्शाता है.

मलेशिया का झंडा

मलेशिया के झंडा पीले रंग का होता है इसके अलावा इसपर एक पीला चांद और 14-सितारे वाला प्रतीक होता है. मलेशिया के झंडे पर 14 सितारे संघीय राज्यों और संघीय क्षेत्रों को दर्शाते हैं. ये सितारे मलेशिया के एकता और विविधता का प्रतीक हैं. पीला चांद इस्लामिक प्रतीक है, जो देश की मुस्लिम बहुलता को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें: टाइटैनिक का मलबा देखने के लिए कितने पैसे करने होते हैं खर्च, जानें सबसे पहले कहां करना होता है अप्लाई

Source link

x