फ्रिज वाले बर्फ का रंग सफेद और ग्लेशियर वाले बर्फ का रंग नीला क्यों होता है?

बर्फ का नाम जब भी आता है तो हमारे दिमाग में सबसे पहली तस्वीर फ्रिजर में जमी सफेद बर्फ आती है. इसकी वजह से हमें लगता है कि बर्फ का रंग सफेद ही होता है. लेकिन, जब हम ग्लेशियर की बात करते हैं तो इसी बर्फ का रंग का नीला हो जाता है. चलिए अब जानते हैं कि आखिर ग्लेशियर के बर्फ का रंग नीला क्यों होता है और फ्रिज वाले बर्फ का रंग सफेद क्यों होता है.

बर्फ का रंग सफेद क्यों होता है?

फ्रिज में जब पानी रखते हैं तो वो जमने के बाद सफेद बर्फ में बदल जाता है. इसके पीछे के विज्ञान की बात करें तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब पानी बर्फ में बदलता है तो इसमें मौजूद एयर भी जम जाती है. जब प्रकाश की तरंगें इस पर पड़ती हैं तो फ्रिज वाले बर्फ का रंग हमें सफेद दिखाई देता है. ऐसा प्रकाश के परावर्तन के कारण होता है.

ग्लेशियर वाले बर्फ का रंग नीला क्यों?

अब सवाल उठता है कि जब बर्फ जमने की प्रक्रिया एक जैसी होती है तो ग्लेशियर वाले बर्फ का रंग नीला और फ्रिज वाले बर्फ का रंग सफेद क्यों होता है. फ्रिज वाले बर्फ के रंग के बारे में तो आपको पता चल ही गया. चलिए अब ग्लेशियर वाले बर्फ के बारे में आपको बताते हैं. अलास्का एजुकेशन की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लेशियर वाली बर्फ का रंग नीला इसलिए होता है, क्योंकि उस बर्फ में सिर्फ पानी और हवा नहीं होती.

कई बार उसमें कई तरह के रासायनिक तत्व मौजूद होते हैं. इसके साथ ही ग्लेशियर वाले बर्फ के अणु आपस में इतने ज्यादा चिपके होते हैं कि उसमें हवा की गुंजाइश ना के बराबर होती है और इसी वजब से जब प्रकाश इस पर पड़ता है तो ग्लेशियर वाला बर्फ हमें नीला या फिर आसमानी दिखाई देता है. हालांकि, ऐसा सिर्फ समुद्र के भीतर जमी बर्फ के साथ होता है.

ये भी पढ़ें: नकली लीची और तरबूज से भरा है पूरा बाजार, सिर्फ 2 रुपये की चीज से हो जाएगी पहचान

Source link

x