बाल कटवाने में इतने लाख रुपये खर्च करता है ब्रुनेई का सुल्तान, सुनकर नहीं कर पाएंगे यकीन

Hassanal Bolkiah Net Worth:  दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों ब्रुनेई और सिंगापुर की यात्रा पर हैं. सबसे पहले वो ब्रुनेई गए हुए हैं. वहां जाकर वो ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्कियाह से मिलेंगे. ये पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री ब्रुनेई की यात्रा कर रहा है. ब्रुनेई जाकर पीएम मोदी सुल्तान हसनल बोल्कियाह से मिलेंगे. ब्रुनेई के सुल्तान अपनी शानदार जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं. आप सिर्फ उनके बाल कटवाने का खर्च सुनकर हैरान रह जाएंगे.

बाल कटवाने पर लाखों रुपये खर्च कर देते हैं ब्रुनेई के सुल्तान

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के बाद ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्कियाह सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले राजा हैं. सुल्तान हसन बोल्किया की शानों-शौकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह बाल कटवाने में भी 20000 डॉलर तक खर्च करते हैं. भारतीय मुद्रा में ये राशि लगभग 16 लाख रुपये है. वो अपने पसंदीदा नाई को ग्रूमिंग सेशन के लिए लंदन से ब्रुनेई ले जाते हैं. उन्होंने रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट से ग्रेजुएशन किया है. ये वही इंस्टीट्यूट है, जहां ब्रिटिश रॉयल फैमिली के वारिस प्रिंस विलियम और हैरी ने मिलिट्री ट्रेनिंग ली है. अपनी लक्जरी लाइफ स्टाइल से इतर ब्रुनेई के सुल्तान कई धार्मिक गतिविधियों में भी शामिल होते रहते हैं.

ब्रुनेई के सुल्तान के पास है इतनी संपत्ति

ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह की कुल संपत्ति लगभग 30 बिलियन डॉलर है. वो दुनिया के सबसे अमीर शासकों में भी शामिल हैं. उनका महल इस्ताना नूरुल इमान पैलेस गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय महल है. 2,00,000 वर्ग मीटर में फैले इस महल में 1,700 कमरे, 257 बाथरूम और पांच स्विमिंग पूल हैं. महल का निर्माण 1984 में 1.4 बिलियन डॉलर में पूरा हुआ था. आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें 110 गैरेज भी हैं.

महंगी कारों का कलेक्शन

बता दें हसनल बोल्कियाह अपने शानदार कार कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं. उनके पास 7,000 से ज़्यादा गाड़ियां हैं, जिनमें 600 रोल्स-रॉयस, 450 फेरारी और 380 बेंटले शामिल हैं. उनके कलेक्शन में दुर्लभ और कस्टम-मेड गाड़ियां शामिल हैं, जैसे कि सोने से लदी रोल्स-रॉयस और एक फेरारी 456 GT वेनिस, जो दुनिया में सिर्फ सात हैं. हैरानी की बात ये है कि इस कलेक्शन की कीमत 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कभी भी क्यों नहीं गिर सकती है बर्फ? जान लीजिए इसके पीछे का कारण

Source link

x