बिहार में पहली बार महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन, राजगीर में जुटेंगे दुनिया भर के खिलाड़ी


नालंदा: बिहार के अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पहली बार खेल अकादमी राजगीर में एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी (महिला)- 2024 का आयोजन किया जायेगा. एशियन खेल को सफल बनाने के लिए आयोजन जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को संबंधित कोषांग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

छह देशों की महिला टीम खेलेगी हॉकी खेल 
बता दें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वाधान में राजकीय खेल अकादमी- सह- खेल परिसर  राजगीर में एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी (महिला)- 2024 का आयोजन दिनांक 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक  निर्धारित है. इस प्रतियोगिता में कुल 06 देशों के टीम भारत, चीन, मलेशिया, जापान ,दक्षिण कोरिया और थाईलैंड भाग ले रहीं हैं.

कश्मीर से वृंदावन आई लड़की, रात में छिपकर गई निधिवन, साक्षात दिखे श्री कृष्ण, और फिर…

बिहार के धरती पर पहली बार आयोजित होगा महिला हॉकी खेल 
आपको बता दें कि बिहार के धरती पर पहली बार विश्व स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है. जिसको लेकर जिला प्रशासन अभी से ही विधि व्यवस्था /सुरक्षा व्यवस्था/ यातायात व्यवस्था /आवासन व्यवस्था /शहर का सौंदर्यीकरण/लाइटिंग व्यवस्था/ स्वास्थ्य सेवा / ड्रॉप गेट/ बैरिकेडिंग/ दर्शक दीर्घा की व्यवस्था/ साफ-सफाई/ पेयजल /नियंत्रण कक्ष /वॉच टावर /पहचान पत्र निर्माण/ पार्किंग व्यवस्था/  प्रवेश एवं विकास द्वार की सुरक्षा व्यवस्था / कार्यक्रम का प्रचार प्रसार /लाइव टेलीकास्टिंग आदि विषयों से संबंधित कोषांग के पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का ससमय निर्वहन करने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इधर एशियन गेम्स को लेकर डीएम शशांक शुभंकर, एसपी भारत सोनी समेत अन्य पदाधिकारी ने आज राजगीर खेल अकादमी का जायजा लिया है और सभी तैयारियां समय पर पूरी कर लेने का निर्देश दिया है.

Tags: Bihar News, Nalanda news



Source link

x