भारतीय महिलाओं के पास है इतना सोना, जानकर अमेरिका और फ्रांस जैसे देश भी चकरा जाएं

भारत में शादी ब्याह हो या फिर कोई और फंक्शन, घर की महिलाओं की पहली पसंद सोने के गहने होते हैं. हमारे देश में हर घर में महिलाओं के पास थोड़ा सोना तो होता ही है. वहीं धार्मिक दृष्टि से भी हमारे देश में सोने के गहने पहनना काफी शुभ माना जाता है, ऐसे में क्या आपके मन में कभी ये खयाल आया है कि आखिर हमारे देश की सभी महिलाओं के पास कुल कितना सोना होगा? चलिए आज जान लेते हैं.

भारत में महिलाओं के पास है इतना सोना

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय महिलाओं के पास लगभग 24,000 टन सोना है. इस सोने को दुनिया का सबसे बड़ा सोने का खजाना माना जा सकता है. WGC की रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि भारतीय महिलाएं दुनिया के कुल सोन के भंडार का  11 प्रतिशत आभूषण के रूप में पहनती हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय महिलाएं जितना सोना पहनती हैं वो दुनिया के टॉप 5 देशों के कुल सोने के भंडार से भी ज्यादा है.

अमेरिका, जर्मनी जैसे देशों के पास है इतना सोना

वहीं अमेरिका के पास कुल सोना 8000 टन तो जर्मनी के पास 3,300 टन सोना है. इसके अलावा इटली के पास 2450 टन, फ्रांस के पास 2400 टन और रूस के पास 1900 टन सोना है.

इन राज्यों की महिलाएं करती हैं ज्यादा सोने का इस्तेमाल

भारत में महिलाओं द्वारा सोने के इस्तेमाल की बात करें तो हमारे देश में दक्षिण भारत की महिलाएं सबसे ज्यादा सोने के गहने पहनती हैं. दक्षिण भारत में देश में मौजूद कुल सोने का 40 फीसदी सोना है तो वहीं सिर्फ तमिलनाडु राज्य में 28 फीसदी सोना है.

महंगे गहने पहली पसंद

भारत में फिल्मों की हिरोइनें हों या फिर बड़े-बड़े बिजनेसमैन या कॉर्पोरेट घरानों की महिलाएं, सभी को खास मौकों पर और शादी समारोहों में सोने के गहने पहनना बेहद पसंद है. हमारे देश में बड़े-बड़े त्योहारों पर सोने की खास खरीदारी की जाती है. जिसमें अक्षय तृतीया और दिवाली जैसे मौकों पर खासतौर पर सोने की बिक्री होती है. हमारे देश में सबसे ज्यादा सोने के गहनों पर पैसे खर्च किए जाते हैं, जो अरबों में होते हैं. वहीं शादी समारोहों में सोने के गहने गिफ्ट करने का चलन भी पुराने समय से चला आ रहा है.

यह भी पढ़ें: धरती का वो आखिरी किनारा जहां 6 महीनों का दिन तो 6 महीनों की ही होती है रात

Source link

x