रॉ और आईबी के अलावा ये एजेंसियां करती हैं भारत की सुरक्षा, उनके क्या-क्या हैं काम? पढ़े पूरी डिटेल

देश के भीतर व देश के बाहर भारत की सुरक्षा और शांति के लिए कई रिसर्च एंड एनालिसिस विंग रॉ काम करती है. वहीं, देश के अंदर काम करने वाली आईबी का नाम काफी आम है. लेकिन इन दोनों एजेंसियों के अलावा भी कई ऐसी जांच और खुफिया एजेंसियां बनाई गई हैं जिनका मुख्य कार्य देश की शांति और सुरक्षा को भंग करने वालों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई करना है. सीमा पर तैनात जवानों के साथ ही ये ऐसी एजेंसियां हैं, जिन्होंने देश को बड़े-बड़े खतरों से बचाया है.​ आइये जानते हैं देश की ऐसी ही कुछ टॉप सुरक्षा एजेंसियों के बारे में.

यह भी पढ़ें- MPHC Recruitment 2024: इस प्रदेश की हाईकोर्ट में निकली जूनियर ज्यूडीशियल असिस्टेंट की भर्ती, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए)

एनआईए का गठन 31 दिसंबर, 2008 के मुंबई हमलों के बाद हुआ. इस एजेंसी का मुख्य काम आतंकवाद से संबंधित मामलों को हैंडल करना है. आतंकवादी हमलों, आतंकवाद को धन उपलब्ध कराने और इससे जुड़े सभी मामलों की बारीकी से जांच करने के लिए इस एजेंसी का गठन किया गया था.

नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (एनटीआरओ)

एनटीआरओ का गठन साल 2004 में किया गया था. इसका मुख्य काम है कि यह दूसरे देशों से खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए समन्वय करती है और फिर देश को सभी जरूरी जानकारी मुहैया कराती है. 2014 में इस एजेंसी की ओर से दी गई खुफिया जानकारी के जरिए एक बहुत बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था.

यह भी पढ़ें- RRC Recruitment 2024: वेस्टर्न रेलवे में निकली 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, ये कैंडिडेट्स जल्द करें अप्लाई

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)

एनसीबी का गठन साल 1986 में हुआ था. एनसीबी का काम अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों से निपटना है. भारत में मादक पदार्थों की तस्करी और इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए यह एजेंसी बीएसएफ पंजाब बॉर्डर के साथ समन्वय कर कई बड़े ऑपरेशन को चलाती है.

डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (डीआईए)

डीआईए का गठन साल 2002 में किया गया था. यह देश-विदेश में डिफेंस से जुड़ी खुफिया जानकारी इकट्ठा करती है और देश के डिफेंस सिस्टम को सतर्क करती है. डायरेक्टोरेट ऑफ सिग्नल्स इंटेलिजेंस, डिफेंस इमेज प्रोसेसिंग एंड एनॉलिसिस सेंटर और डिफेंस इन्फॉर्मेशन वाॅरफेयर इस एजेंसी के अंतर्गत काम करती है.

यह भी पढ़ें- ये हैं वो 5 कोर्स जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी? एक बार कर लिया तो लाखों में होगी कमाई

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)

सीबीआई का गठन 1 अप्रैल 1963 को किया गया था. यह भारत की महत्वपूर्ण केंद्रीय जांच एजेंसियों में से एक है. राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों के साथ ही यह एजेंसी कई जटिल और अति आवश्यक मामलों की भी जांच करती है. कई अलग-अलग विभाग के जरिए इसके सदस्यों को ट्रेनिंग दी जाती है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)

प्रवर्तन निदेशालय भारत में आर्थिक अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करती है और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में गहन जांच में अहम भूमिका निभाती है. इसके साथ ही यह देश में आर्थिक कानूनों को लागू कराने का भी काम करती है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के जिस कॉलेज से पढ़े हैं शाहरुख खान, क्या उसकी फीस जानते हैं आप?

Source link

x