10 oldest languages ​​of the world know how many Indian languages ​​are the oldest


 

 दुनिया में कई तरह की भाषाएं बोली जाती हैं. जानकारी के मुताबिक आज भी दुनिया में लगभग 6000 भाषाएं बोली जाती हैं. हालांकि बहुत सारी सारी भाषाएं विलुप्त हो चुकी हैं. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया में सबसे पुरानी भाषाएं कौन-कौन सी हैं. 

ये हैं सबसे पुरानी भाषा

लातिन – लातिन भाषा ईसा पूर्व से बोली जाने वाली भाषा है. बता दें कि ये इटैलियन जोन में बोली जाती थी, ये कभी रोमन साम्राज्य की आधिकारिक भाषा हुआ करती थी. आज भी सभी रोमन लिपिया लातिन भाषा से जुड़ी हुई हैं. आज के मौजूदा दौर में अंग्रेजी भी लातिन का ही हिस्सा है.

आर्मेनियाई भाषा – आर्मेनियन भाषा भी इंडो-यूरोपीय भाषाई ग्रुप का हिस्सा है, जो आर्मेनियाई लोगों द्वारा बोली जाती है. बता दें कि पांचवी शताब्दी में लिखी गई बाईबिल इसकी सबसे पुरानी उपस्थिति के रूप में है. आर्मेनियन भाषा की उत्पत्ति 450 ईसापूर्व हो चुका था. हालांकि आज लगभग सिर्फ 5 फीसदी लोग ये भाषा बोलते हैं.

कोरियन- कोरियन भाषा 600 ईसापूर्व से बोली जाती है. जानकारी के मुताबिक करीब 65 मिलियन लोग कोरियाई भाषा बोलते हैं, जो उनकी पहचान है. उत्तरी और दक्षिणी कोरिया दोनों जगहों पर ये भाषा बोली जाती है. 
हिब्रू – हिब्रू भाषा 3000 साल पुरानी है. ये ईसा से 1000 साल पहले की भाषा है. आज के मौजूदा समय में ये इजरायल की राजभाषा है, जिसके विलुप्त होने के बाद इजरायली लोगों ने दोबारा से इसे जिंदा किया है. इसे यहूदी समुदाय में ‘पवित्र भाषा’ माना जाता है.

अरेमिक भाषा – ये भाषा आज हिब्रू और अरबी भाषाओं में मिल चुकी है. कभी ये आर्मेनियाई गणराज्य की आधिकारिक भाषा हुआ करती थी. जानकारी के मुताबिक इसकी मौजूदगी के ईसा से 1000 साल के पहले के भी सबूत मिले हैं. आज भी अमेरिक भाषा इराक, इरान, सीरिया, इजरायल, लेबनान में आधुनिक रूम में बोली जाती है.

चीनी भाषा – दुनिया की पांचवी सबसे पुरानी भाषा के तौर पर चीनी भाषा को मान्यता मिली हुई है. ये भाषा ईसा के आगमन से भी 1200 साल पुरानी है. आज के मौजूदा समय में करीब 1.2 बिलियन लोग चीनी भाषा बोलते हैं.

ग्रीक – ग्रीक भाषा यूरोप की सबसे पुरानी भाषा है, जो ईसा से 1450 साल पहले से बोली जाती है. ये मौजूदा समय में ग्री, अल्बानिया और साइप्रस में बोली जाती है. आज करीब 13 मिलियन ग्रीक भाषा बोलते हैं.

इजिप्टियन – ये भाषा मिश्र की सबसे पुरानी भाषा है. ये भाषा एफ्रो-एशियाई भाषाई परिवार से है. ये भाषा ईसा से 2600-2000 साल पुरानी भाषा है. बता दें कि अभी भी ये भाषा अपने स्वरूप को जीवित रखे हुए है.

संस्कृत – बता दें कि संस्कृत भाषा को देवभाषा कहा गया है. संस्कृत भाषा से तमाम यूरोपीय भाषाएं प्रेरित लगती हैं. हालांकि संस्कृत भाषा का मूल तमिल को माना गया है. ये ईसा से 3000 साल पहले से बोली जाती जाने वाली भाषा है. संस्कृत आज भी भारत की राजभाषा है, लेकिन सच ये है कि भारत में संस्कृत भाषा बोलने वाले काफी कम है. 

तमिल – तमिल भाषा को दुनिया की सबसे पुरानी भाषा के तौर पर मान्यता मिली हुई है. जानकारी के मुताबिक करीब 5000 साल पहले भी इस भाषा की उपस्थिति थी. एक सर्वे के मुताबिक सिर्फ तमिल भाषा में 1863 अखबार प्रकाशित होते हैं.

 

ये भी पढ़ें: ये है सबसे खुश रहने वाला जानवर, स्माइलिंग फेस के लिए पूरी दुनिया में फेमस



Source link

x