3 Foods To Improve Your Gut Health Overnight How To Improve And Gut Health


Gut Health: गर्मियों में रखना चाहते हैं अपनी गट हेल्थ का ख्याल तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये चीजें

Gut Health Tips: गट को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं.

Foods to Improve Your Gut Health: गर्मियों के मौसम में अपनी गट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आंत हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. हमारे पाचन तंत्र में आंत एक अहम भूमिका निभाती है. हमारी पाचन क्रिया में छोटी आंत और बड़ी आंत दोनों ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. आंत का काम हमारे खाने से हेल्‍दी और पौष्टिक चीजों को डाइजेस्ट करना है. सरल शब्दों में कहें तो हम जो भी खाते-पीते हैं, उसका पाचन और अवशोषण प्रमुख रूप से छोटी और बड़ी आंत में ही होता है. बड़ी आंत में पानी अवशोषित होता है और छोटी आंत में मिनरल, विटामिन और दूसरे तत्व. आंतों की सामान्य कार्यप्रणाली गड़बड़ाने का प्रभाव हमारे हृदय, मस्तिष्क, इम्यून सिस्टम, त्वचा, वजन, शरीर में हार्मोन के स्तर आदि पर भी पड़ता है. अगर आप भी चाहते हैं कि गर्मियों के मौसम में आपकी आंत हेल्दी रहे हैं तो आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं.

आंत को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं- (Gut Ko Healthy Rakhne Ke Liye Kya Khaye)

यह भी पढ़ें

1. ब्रोकली-

ब्रोकली में कोलन मौजूद होता है जो किसी भी तरह के सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा यह आंतों में मौजूद गुड और बैड बैक्‍टीरिया के बीच हेल्‍दी बैलेंस भी बनाकर रखने में भी मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें-  Bottle Gourd For Summer: गर्मियों में इन 9 लोगों को जरूर खाना चाहिए लौकी, यहां जानें लिस्ट में कौन-कौन

Latest and Breaking News on NDTV

2. केला-

आंत को हेल्दी रखने के लिए आप केले का सेवन कर सकते हैं. केला प्रोबायोटिक का बेहतरीन सोर्स है. इसमें मौजूद स्‍टार्च बड़ी आंत में जाकर फरमेंट होता है जो यहां मौजूद गुड बैक्‍टीरिया के पोषण के लिए बहुत जरूरी माना जाता है.

3. ग्रीन टी-

सुबह चाय और कॉफी की जगह ग्रीन टी का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. ग्रीन टी को पोलीफेनॉल का बेहतरीन सोर्स माना जाता है जो कोलन में हेल्‍दी माइक्रोब को बनने में मदद करता है. यह गुड बैड बैक्‍टीरिया और फैटी एसिड के लेवल को भी ठीक रखने में मदद कर सकता है. 

टैनिंग से बचने के लिए घर पर बनाएं सनस्‍क्रीन | How to make sunscreen at Home in Hindi| DIY SunScreen

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)



Source link

x