Bihar transfer List : बिहार सरकार ने 22 अफसरों का किया तबादला, जानें किसको मिली क्‍या जिम्‍मेदारी


पटना. बिहार सरकार ने 22 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया है. दो जिले के जिला परिवहन पदाधिकारी बदले गए हैं. कई पदाधिकारियों को विभिन्न जिला में बंदोबस्त पदाधिकारी के तौर पर पदस्थापित किया गया है. वहीं कई जिलों के उपसमाहर्ता का तबादला कर दिया गया है. इसमें प्रमोद कुमार को वर्तमान पदस्‍थापना अपर समाहर्त्‍ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी लखीसराय से प्रस्‍तावित पदस्‍थापन बंदोबस्‍त पदाधिकारी पश्चिम चंपारण बेतिया, सुजीत कुमार अपर समाहर्त्‍ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सिवान से बंदोबस्‍त पदाधिकारी सिवान बनाया गया है.

आदेश के अनुसार विनय कुमार साह, अपर समाहर्त्‍ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुपौल को बंदोबस्‍त पदाधिकारी सुपौल, सुधांशु शेखर अपर समाहर्त्‍ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरवल को बंदोबस्‍त पदाधिकारी अररिया, प्रभात कुमार झा जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरवल को बंदोबस्‍त पदाधिकारी अरवल, राजीव रंजन प्रभाकर अपर समाहर्त्‍ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नालंदा को बंदोबस्‍त पदाधिकारी पटना बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: बिहार जा रही थी 80 सीटर बस, ठूंस दिए थे 300 यात्री, घबराहट से बेहोश हुए कई, फिर जो हुआ…

मो. उमैर, संजय कुमार सिन्‍हा को उसी जिले में दी जिम्‍मेदारी
सरकारी आदेश के अनुसार मो उमैर जिला भू अर्जन पदाधिकारी कैमूर को बंदोबस्‍त पदाधिकारी कैमूर, संजय कुमार सिन्‍हा अपर समाहर्त्‍ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रोहतास को बंदोबस्‍त पदाधिकारी रोहतास, कुमार विनोद जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरवल को बंदोबस्‍त पदाधिकारी भोजपुर, सुनील कुमार जिला पंचायत राज पदाधिकारी लखीसराय को बंदोबस्‍त पदाधिकारी बक्‍सर, संजय कुमार अपर समाहर्त्‍ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सारण को बंदोबस्‍त पदाधिकारी सारण, अजय कुमार जिला आपूर्ति पदाधिकारी सीतामढ़ी को बंदोबस्‍त पदाधिकारी गोपालगंज, मनोज कुमार जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैशाली को बंदोबस्‍त पदाधिकारी दरभंगा, विजय कुमार जिला भू अर्जन अधिकारी बेगूसराय को बंदोबस्‍त पदाधिकारी समस्‍तीपुर की जिम्‍मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें: फर्जी डिग्री बांटकर लाखों रुपए कमाने वाले जोगेंद्र सिंह ने किए बड़े खुलासे, दंग रह गए अफसर

ये भी पढ़ें : ‘हे साकार हरि, तुम्‍हीं मेरे पति…’, भोले बाबा को लेकर शख्‍स ने किया गजब खुलासा, नहीं होगा यकीन

अफसरोंं को दी नई जिम्‍मेदारी, जिले में दिखेगा असर
आदेश के अनुसार मनोज कुमार अपर समाहर्त्‍ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शिवहर को बंदोबस्‍त पदाधिकारी मधुबनी, शैलेश कुमार दास जिला परिवहन अधिकारी औरंगाबाद को बंदोबस्‍त पदाधिकारी औरंगाबाद, फिरोज अख्‍तर अपर समाहर्त्‍ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कटिहार को बंदोबस्‍त पदाधिकारी मुजफ्फरपुर, विपिन कुमार यादव वरीय उप समाहर्त्‍ता पश्चिम चंपारण बेतिया को बंदोबस्‍त पदाधिकारी वैशाली, कुमार विवेकानंद जिला परिवहन पदाधिकारी सिवान को बंदोबस्‍त पदाधिकारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी, अजय कुमार सिंह अपर समाहर्त्‍ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शेखपुरा को बंदोबस्‍त पदाधिकारी भागलपुर, कमला कांत त्रिवेदी वरीय उप समाहर्त्‍ता पश्चिम चंपारण बेतिया को भूमि सुधार उप समाहर्त्‍ता मोहनियां कैमूर, आयुष अनंत भूमि सुधार उप समाहर्त्‍ता मोहनियां कैमूर को वरीय उप समाहर्त्‍ता पश्‍चिम चंपारण बेतिया बनाया गया है. आदेश में कहा गया है कि उपर्युक्‍त पदस्‍थापन के कारण संबंधित जिलों के जिला पदाधिकारी, बंदोबस्‍त पदाधिकारी के अतिरिक्‍त प्रभार से मुक्‍त हो जाएंगे.

Tags: Bihar latest news, Bihar News, Bihar news today, Hindi news, Officer transfer



Source link

x