Chandrayaan-3: अब ठिकाने आई अक्ल! कभी ISRO का उड़ाया था मजाक, आज वाहवाही कर रहा पाक का यह दिग्गज नेता



chandrayaan 3 landing india pakistan leader fawad chaudhry praises mission isro latest news Chandrayaan-3: अब ठिकाने आई अक्ल! कभी ISRO का उड़ाया था मजाक, आज वाहवाही कर रहा पाक का यह दिग्गज नेता

हाइलाइट्स

फवाद चौधरी ने चंद्रयान-2 के फेल होने पर ISRO का मजाक उड़ाया था.
हालांकि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद उनके सुर बदले हुए नजर आए थे.
फवाद चौधरी ने ISRO की तारीफ की है और बधाई दी है.

नई दिल्ली: पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan News) और उनके नेता अपनी हरकतों से सुर्खियों में रहते हैं. भारत के पिछले चंद्रमा मिशन को बेरहमी से ट्रोल करने के सालों बाद, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी (Fawad Hussain Chaudhry) ने अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान -3 की प्रशंसा की है. साथ ही उन्होंने इसे ‘मानव जाति के लिए एक ऐतिहासिक क्षण’ बताया है.

पढ़ें- Chandrayaan-3: लूना-25 से सबक और कछुए जैसी चाल…फिर ऐसे चांद पर होगा चंद्रयान-3, जानें भारत आज कैसे रचेगा इतिहास

भारत को बधाई देते हुए इमरान खान की सरकार में कभी मंत्री रहे फवाद ने अपने देश से बुधवार शाम को चंद्रयान -3 की चंद्रमा लैंडिंग का प्रसारण करने का आग्रह किया. फवाद हुसैन ने X पर लिखा ‘पाक मीडिया को कल शाम 6:15 बजे चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए… मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण, विशेष रूप से भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए… बहुत-बहुत बधाई.’

उड़ाया था मजाक
बता दें कि साल 2019 में उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के चंद्रयान -2 मिशन पर 900 करोड़ रुपये के सरकारी खर्च पर सवाल उठाया था और कहा था कि किसी अज्ञात क्षेत्र में उद्यम करना नासमझी है. पिछले मिशन में इसरो के विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद फवाद ने हैशटैग ‘इंडिया फेल्ड’ का भी इस्तेमाल किया था. हालांकि चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग के बाद से ही फवाद के सुर बदले हुए नजर आए. फवाद हुसैन ने इससे पहले 14 जुलाई को भारत के अंतरिक्ष और विज्ञान समुदाय को बधाई दी थी जब ISRO ने तीसरा चंद्रमा मिशन लॉन्च किया था. उन्होंने कहा था कि ‘चंद्रयान3 के प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष और विज्ञान समुदाय को बधाई, आप सभी को शुभकामनाएं.’

आज भारत रचेगा इतिहास
बता दें कि चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. अब जब लैंडिंग के महज चंद घंटे बाकी हैं तो ISRO के वैज्ञानिकों के साथ-साथ देश के आम लोगों की धड़कने भी तेज हो गई है. वहीं लैंडर मॉड्यूल लैंडिंग के लिए चंद्रमा की सतह पर सही स्थान का पता लगाने की कोशिश कर रहा है. यदि सब कुछ योजना के अनुसार सफलतापूर्वक हुआ, तो भारत एक विशिष्ट सूची में प्रवेश करेगा, और संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के साथ चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा. इसके साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव में लैंड करने वाला पहला देश बन जाएगा.

Tags: Chandrayaan-3, ISRO, Pakistan





Source link

x