Chandrayaan 3 Landing Live Update: चंद्रयान-3 की लैंडिंग आज, इसरो की तैयारी हुई पूरी, शाम को होगा सीधा प्रसारण



CHANDRAYAN LIVE 2 Chandrayaan 3 Landing Live Update: चंद्रयान-3 की लैंडिंग आज, इसरो की तैयारी हुई पूरी, शाम को होगा सीधा प्रसारण

अधिक पढ़ें

भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. आज शाम को 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी. चंद्रयान-3 को बीते 14 जुलाई को इसरो ने लॉन्च किया था. इसरो ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की है. शाम को करीब साढ़े पांच बजे चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया जाएगा.

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए देश के अलग-अलग जगहों पर पूजा और हवन किया जा रहा है. वाराणी से लेकर उज्जैन तक पूजा की जा रही है. वहीं देश के कई राज्यों के स्कूलों में छात्रों को लाइव लैंडिंग दिखाई जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका से लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखेंगे. इसरो ने बताया है कि अगर लैंडिंग में किसी तरह की कोई परेशानी आती है तो उसे टाल दिया जा सकता है.



Source link

x