प्रधान को बनाया गया शिक्षा मंत्री (Education Minister) मांडविया स्वास्थ्य मंत्री और रिजिजू बने कानून मंत्री’ पढ़ें किसको क्या बनाया गया

Education Minister:

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। केंद्र की मोदी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार संपन्न होने के साथ अब मंत्रियों के मंत्रालय का भी विभाजन हो गया है। सरकार ने इसका ऐलान करना शुरू कर दिया है। किरण रिजिजू कानून मंत्रालय संभालेंगे, वहीं सर्वानंद सोनोवाल को आयुष मंत्री, शिपिंग मंत्रालय दिया गया है। भूपेंद्र यादव श्रम मंत्री बनाए गए हैं, साथ ही वह पर्यावरण मंत्रालय भी संभालेंगे। गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। 

मंत्रिपरिषद विस्तार: राणे, पारस समेत 32 नेता पहली बार बने हैं केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अब सिर्फ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से संतोष करना पड़ेगा। उनसे कपड़ा मंत्रालय ले लिया गया है। पीयूष गोयल को टेक्सटाइल मिनिस्ट्री का कार्यभार सौंपा गया है। धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री बनाए गए है, वहीं हरदीप पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय सौंप दिया गया है। 

आखिरकार सिंधिया को मिला इनाम, मध्यप्रदेश में दिलाई थी भाजपा को दोबारा सत्ता

वहीं मनसुख मांडविया देश के नए स्वास्थ्य मंत्री होंगे। खास बात यह है कि मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में अमित शाह का कद और बढ़ा दिया गया है। अब उन्हें गृहमंत्रालय के अलावा मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन भी दिया गया है।

अश्वनी वैष्णव को रेल मंत्रालय का चार्ज दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। मीनाक्षी लेखी को विदेश राज्यमंत्री एवं कल्चर का प्रभार  सौंपा गया है। अनुराग ठाकुर बने अगले सूचना प्रसारण मंत्री बनाए गए हैं। पशुपतिनाथ पारस को फूड मंत्रालय दिया गया है। 

x