Economic Survey, Budget 2025 LIVE: संविधान निर्मताओं को नमन… बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

[ad_1]

parliament budget session day 1 live economic survey nda meeting nirmala sitharaman 2 2025 01 ea701f7719689627bc7dc570d0864817 Economic Survey, Budget 2025 LIVE: संविधान निर्मताओं को नमन... बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

अधिक पढ़ें

Economic Survey, Budget 2025 LIVE: संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने हाल ही में देश के संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए गए समारोह पर प्रकाश डाला. मुर्मू ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ उत्सव का जिक्र किया और हाल ही में हुई भगदड़ की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा आज मेरी सरकार अभूतपूर्व उपलब्धियों के माध्यम से भारत की विकास यात्रा के इस स्वर्णिम काल को नई ऊर्जा दे रही है. तीसरे कार्यकाल में तीन गुना तेज गति से काम हो रहा है. आज देश असाधारण गति से बड़े निर्णय और नीतियों को क्रियान्वित होते देख रहा है.

बजट सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, आज बजट सत्र के पहले दिन मैं समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को प्रणाम करता हूं. हमारे गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ इस वर्ष मनाई जा रही है. यह हम सभी के लिए सम्मान और गर्व की बात है.

उन्होंने आगे कहा, ‘देश की जनता ने मुझे तीसरी बार ये दायित्व दिया है, इस कार्यकाल का ये पहला पूर्ण बजट है और मैं विश्वास से कह सकता हूं कि 2047 जब आजादी के 100 साल होंगे. विकसित भारत का संकल्प जो भारत ने लिए है ये बजट नया विश्वास और नई ऊर्जा देगा की देश जब आजादी के 100 साल मनाएगा तो देश विकसित होकर रहेगा. हम हर तरह से जनता के कल्याण के लिए मिशन मोड पर काम कर रहे हैं.

फाइनेंसियल ईयर 2025-26 का बजट पेश करने से पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (31 जनवरी, 2025) दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करके संसद के बजट सत्र की शुरुआत करेंगी. इसके बाद, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा और राज्यसभा दोनों में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश करेंगी. इसमें चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन का आधिकारिक आकलन होगा और देश के सामने आने वाली चुनौतियों की सूची होगी.

बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा. सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा. उम्मीद है कि बजट 2025 देश की कर प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा और सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में देश की समग्र वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद करेगा.

[ad_2]

Source link

x