ENG vs SL: हार के बाद श्रीलंका की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, 2 साल बाद हुई धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री
ENG vs SL, 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की टीम 29 अगस्त से दूसरे टेस्ट में आमने-सामने होगी। इस टेस्ट मैच का आयोजन ऐतिहासिक लॉर्ड्स में होगा जिसके लिए श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। पहले टेस्ट में हार झेलने के बाद लंका को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। श्रीलंका ने प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव किए हैं। कुसल मेंडिस को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह पथुम निसांका को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। वहीं, विश्वा फर्नांडो की जगह लाहिरू कुमारा को मौका दिया गया है।
पथुम निसांका लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। आखिरी बार निसंका 2 साल पहले टेस्ट क्रिकेट खेले थे। तब से ही वह वापसी का इंतजार कर रहे थे, जो अब जाकर खत्म हुआ है। हाल ही में निसंका ने भारत के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। यही नहीं, इस साल वनडे में वह श्रीलंका के लिए वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। मार्च 2021 में टेस्ट डेब्यू करने वाले निसंका ने अपना पिछला टेस्ट जुलाई 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गॉल में खेला था।
(खबर अपडेट की जा रही है।)