Euro Cup 2024 का जानें पूरा शेड्यूल, ग्रुप फॉर्मेट; भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव मैच


Euro 2024- India TV Hindi

Image Source : GETTY
यूरो कप 2024 फुल शेड्यूल और मैच टाइमिंग

यूरोपियन फुटबॉल क्लब चैंपियनशिप के 17वें एडिशन की शुरुआत 14 जून से होगी जिसमें इसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को जर्मनी में खेला जाएगा। इस बार यूरो कप का पहला मैच मेजबान जर्मनी और स्कॉटलैंड की टीम के बीच में होगा वहीं टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनको 4-4 के छह अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच बर्लिन में स्थित ओलंपिक स्टेडियम में होगा। मेजबान जर्मनी के साथ उनके ग्रुप ए में स्कॉटलैंड, हंगरी और स्विट्जरलैंड की टीम को जगह मिली है। वहीं ग्रुप बी में डिफेंडिंग चैंपियन इटली के साथ क्रोएशिया और अलबानिया की टीम को जगह मिली है।

पुर्तगाल ग्रुप एफ का हिस्सा, फ्रांस को मिली ग्रुप डी में जगह

यूरो कप 2024 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को ग्रुप एफ में जगह मिली है जिसमें उनके साथ टर्की, जॉर्जिया और चेज रिपब्लिक की टीम शामिल है। वहीं साल 2018 में फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली फ्रांस की टीम ग्रुप डी का हिस्सा है और इसमें उनके साथ पोलैंड, नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रिया की टीम को जगह मिली है।

यहां पर देखिए यूरो कप 2024 में सभी 24 टीमों को कौन-कौन से ग्रुप में मिली जगह:

  • ग्रुप ए – जर्मनी, स्कॉटलैंड, हंगरी, स्विट्जरलैंड।
  • ग्रुप बी – स्पेन, क्रोएशिया, इटली, अल्बानिया।
  • ग्रुप सी – स्लोवेनिया, डेनमार्क, सर्बिया, इंग्लैंड।
  • ग्रुप डी – पोलैंड, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, फ्रांस।
  • ग्रुप ई – बेल्जियम, स्लोवाकिया, रोमानिया, यूक्रेन।
  • ग्रुप एफ – तुर्की, जॉर्जिया, पुर्तगाल, चेक रिपब्लिक।

यूरो कप 2024 का कैसा है फॉर्मेट?

इस बार यूरो कप 2024 के फॉर्मेट को लेकर बात की जाए तो वह काफी आसान सा है जिसमें सभी टीमों को 4-4 के छह अलग ग्रुपों में बांट दिया गया है। इसमें से ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद सभी की टॉप-2 टीमें राउंड 16 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लेंगी। इसके बाद बची चार टीमें सभी ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में से प्वाइंट्स के आधार पर उनको जगह मिलेगी। राउंड ऑफ 16 खत्म होने के बाद प्री-क्वार्टर फाइन, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

भारत में यूरो कप 2024 के मैचों का कहां पर देख सकते लाइव टेलीकास्ट

भारतीय फैंस यूरो कप 2024 के मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 2, सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी चैनलर पर देख सकते हैं। इसके अलावा इन सभी मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी।

यूरो कप 2024 के ग्रुप स्टेज का शेड्यूल

  • 14 जून
  • ग्रुप ए: जर्मनी बनाम स्कॉटलैंड
  • 15 जून
  • ग्रुप ए: हंगरी बनाम स्विटजरलैंड
  • ग्रुप बी: स्पेन बनाम क्रोएशिया
  • ग्रुप बी: इटली बनाम अल्बानिया
  • 16 जून
  • ग्रुप डी: पोलैंड बनाम नीदरलैंड
  • ग्रुप सी: स्लोवेनिया बनाम डेनमार्क
  • ग्रुप सी: सर्बिया बनाम इंग्लैंड
  • 17 जून
  • ग्रुप ई: रोमानिया बनाम यूक्रेन
  • ग्रुप ई: बेल्जियम बनाम स्लोवाकिया
  • ग्रुप डी: ऑस्ट्रिया बनाम फ्रांस
  • 18 जून
  • ग्रुप एफ: तुर्की बनाम जॉर्जिया
  • ग्रुप एफ: पुर्तगाल बनाम चेक रिपब्लिक
  • 19 जून
  • ग्रुप बी: क्रोएशिया बनाम अल्बानिया
  • ग्रुप ए: जर्मनी बनाम हंगरी
  • ग्रुप ए: स्कॉटलैंड बनाम स्विटजरलैंड
  • 20 जून
  • ग्रुप सी: स्लोवेनिया बनाम सर्बिया
  • ग्रुप सी: डेनमार्क बनाम इंग्लैंड
  • ग्रुप बी: स्पेन बनाम इटली
  • 21 जून
  • ग्रु ई: स्लोवाकिया बनाम यूक्रेन
  • ग्रुप डी: पोलैंड बनाम ऑस्ट्रिया
  • ग्रुप डी: नीदरलैंड बनाम फ्रांस
  • 22 जून
  • ग्रुप एफ: जॉर्जिया बनाम चेकिया
  • ग्रुप एफ: तुर्किये बनाम पुर्तगाल
  • ग्रुप ई: बेल्जियम बनाम रोमानिया
  • 23 जून
  • ग्रुप ए: स्विटजरलैंड बनाम जर्मनी
  • ग्रुप ए: स्कॉटलैंड बनाम हंगरी
  • 24 जून
  • ग्रुप बी: क्रोएशिया बनाम इटली
  • ग्रुप बी: अल्बानिया बनाम स्पेन
  • 25 जून
  • ग्रुप डी: नीदरलैंड बनाम ऑस्ट्रिया
  • ग्रुप डी: फ्रांस बनाम पोलैंड
  • ग्रुप सी: इंग्लैंड बनाम स्लोवेनिया
  • ग्रुप सी: डेनमार्क बनाम सर्बिया
  • 26 जून
  • ग्रुप ई: स्लोवाकिया बनाम रोमानिया
  • ग्रुप ई: यूक्रेन बनाम बेल्जियम
  • ग्रुप एफ: चेकिया बनाम तुर्किये
  • ग्रुप एफ: जॉर्जिया बनाम पुर्तगाल

यूरो कप 2024 राउंड ऑफ 16 शेड्यूल

  • 29 जून
  • 2ए बनाम 2बी
  • 1ए बनाम 2सी
  • 30 जून
  • 1सी बनाम 3डी/ई/एफ
  • 1बी बनाम 3ए/डी/ई/एफ
  • 1 जुलाई
  • 2डी बनाम 2ई
  • 1एफ बनाम 3ए/बी/सी
  • 2 जुलाई
  • 1ई बनाम 3ए/बी/सी/डी
  • 1डी बनाम 2एफ

राउंड ऑफ 8 यूरो कप 2024 के मुकाबले 5 और 6 जुलाई को खेले जाएंगे जो डसेलडोर्फ और बर्लिन में होंगे। वहीं 9 जुलाई को पहला सेमीफाइनल जबकि 10 जुलाई को दूसरा सेमीफाइनल होगा। इसके बाद 14 जुलाई को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2024: सुपर 8 में क्या रहेगा भारत का शेड्यूल, इन टीमों से होगा मुकाबला

श्रुति वोरा ने रचा इतिहास, घुड़सवारी में ये बड़ा खिताब जीतने वाली बनीं पहली भारतीय प्लेयर





Source link

x