Full list of winning AAP candidates: दिल्ली में जीत दर्ज करने वाले AAP विधायकों की पूरी लिस्ट


Last Updated:

Delhi Chunav Results 2025: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो गई. भाजपा ने 48 सीटें जीतीं. आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई. अरविंद केजरीवाल समेत टॉप नेता हारे, केवल आतिशी जीतीं.

दिल्ली में अब अरविंद केजरीवाल के कितने MLA? देखिए AAP विधायकों की पूरी लिस्ट

Full list of winning AAP candidates: दिल्ली में अब आप के कितने विधायक

हाइलाइट्स

  • दिल्ली में भाजपा ने 48 सीटें जीतीं.
  • आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली.
  • अरविंद केजरीवाल अपनी सीट से हारे.

Full list of winning AAP candidates: दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की वापसी हो गई. दिल्ली चुनाव के नतीजे आ गए. एग्जिट पोल की बात को सच साबित करते हुए भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की. इस तरह भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया है. कभी 68 तो कभी 62 सीटों पर कब्जा करने वाली आम आदमी पार्टी अब 22 सीटों पर सिमट गई. दिल्ली चुनाव में भाजपा को 48 सीटें तो आम आदमी पार्टी के खाते में 22 सीटें गई हैं. खुद अरविंद केजरीवाल अपनी सीट से हार चुके हैं.

इतना ही नहीं,  आम आदमी पार्टी के टॉप ऑर्डर के सभी दिग्गज अपना चुनाव हार चुके हैं. चाहे वह मनीष सिसोदिया हों या फिर सत्येंद्र जैन या सौरभ भारद्वाज. केवल मुख्यमंत्री आतिशी ही कालकाजी सीट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहीं. तो चलिए जानते हैं आम आदमी पार्टी के सभी विजेता उम्मीदवारों की लिस्ट.

Delhi Election Result 2025 AAP Winners List:

संख्या जीतने वाले आप कैंडिडेट विधानसभा सीट
1. संजीव झा  बुराड़ी
2. अनिल झा किराड़ी
3. मुकेश कुमार अहलावत सुल्तानपुर माजरा
4. सोम दत्त सदर बाजार
5. पुनर्दीप सिंह साहनी चांदनी चौक
6. आले मोहम्मद इकबाल मटिया महल
7. इमरान हुसैन बल्लीमारान
8 विशेष रवि करोल बाग
9. प्रवेश रत्न पटेल नगर
10. जरनैल सिंह तिलक नगर
11. वीरेंद्र सिंह कादियान दिल्ली कैंट
12. प्रेम चौहान देवली
13. डॉ अजय दत्त अंबेडकर नगर
14. आतिशी कलकाजी
15. सही राम तुगलकाबाद
16. रामसिंह नेताजी बादरपुर
17. अमानतुल्लाह खान ओखला
18. कुलदीप कुमार कोंडली
19. वीर सिंह ढींगान सीमापुरी
20. चौधरी जुबैर अहमद सीलमपुर
21. गोपाल राय बाबरपुर
22. सुरेंद्र कुमार गोकुलपुरी

दिल्ली में 5 फरवरी को एक ही चरण में वोटिंग हुई. नतीजे 8 फरवरी को आए. दिल्ली में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 70 है. बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत थी. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी 2015 से ही दिल्ली की सत्ता में थी.

homedelhi-ncr

दिल्ली में अब अरविंद केजरीवाल के कितने MLA? देखिए AAP विधायकों की पूरी लिस्ट



Source link

x