Haryana Chunav 2024: हरियाणा में BJP को फिर झटका, CM सैनी से नहीं मिलाया था हाथ, अब कांग्रेस में शामिल हुए कर्णदेव कंबोज


चंडीगढ़. हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है. शुक्रवार को पूर्व मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में शामिल हो गए. भूपिंदर हुड्डा और चौधरी उदयभान की मौजूदगी में खट्टर सरकार में मंत्री रहे कर्णदेव कंबोज ने कांग्रेस का दामन थामा. बता दें कि कर्णदेव कंबोज हरियाणा में ओबीसी वर्ग के बड़े नेता माने जाते हैं. कंबोज समाज में वे अच्छी पकड़ रखते हैं. इतना ही नहीं कंबोज ने बीजेपी पर ओबीसी वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया है. बता दें कि कर्णदेव कंबोज वहीं नेता हैं जिन्होंने हालही में सीएम नायब सैनी से हाथ नहीं मिलाया था.

बता दें कि कर्णदेव कंबोज 2014 से 19 तक खट्टर सरकार में मंत्री रहे थे. वे 2019 का चुनाव हार गए थे. हरियाणा के करनाल में इंद्री विधानसभा में बीजेपी के टिकट वितरण से पूर्व विधायक कर्णदेव कंबोज नाराज चल रहे थे. कंबोज रादौर और इंद्री से टिकट चाह रहे थे. टिकट नहीं मिलने से उनकी नाराजगी भी सामने आई थी. इसके बाद से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थी. माना जा रहा है कि इस चुनाव में जाट और नॉन जाट की राजनीति करने वाले बीजेपी के लिए मुसीबत बढ़ सकते हैं.

FIRST PUBLISHED : September 13, 2024, 15:41 IST



Source link

x