IND-A vs AFG-A Live Score: इमर्जिंग एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने
Oct 25, 2024
10:35 PM (IST)
Table of Contents
फाइनल में अफगानिस्तान की धमाकेदार एंट्री
अफगानिस्तान ने भारत को 20 रनों से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। अब अफगानिस्तान फाइनल में श्रीलंका का सामना करेगी।
Oct 25, 2024
10:33 PM (IST)
भारत को हराकर अफगानिस्तान पहुंचा फाइनल में
अफगानिस्तान ने भारत को हराकर पहली बार इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है।
Oct 25, 2024
10:31 PM (IST)
भारत हार के करीब
भारतीय टीम हार की दहलीज पर खड़ी है। रमनदीन 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 25, 2024
9:56 PM (IST)
भारत को जीत के लिए 106 रनों की दरकार
भारत की जीत मुश्किल नजर आ रही है। 7 ओवर में टीम को जीत के लिए 106 रनों की दरकार है। यहां से एक बड़ी साझेदारी की दरकार होगी।
Oct 25, 2024
9:53 PM (IST)
भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन
भारत ने 13वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही भारत को 5वां झटका लग गया है। शरीफुद्दीन ने आयुष बडोनी को अपना शिकार बना लिया है। बडोनी 31 रन बनाकर कैच आउट हुए।
Oct 25, 2024
9:40 PM (IST)
नेहल वढेरा रन आउट
10वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को बड़ा झटका लग गया है। नेहल वढेरा रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। इसके साथ ही भारत को लगा चौथा झटका। 10 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर- 80/4
Oct 25, 2024
9:30 PM (IST)
13 ओवर शेष
भारतीय टीम का 7 ओवर में स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। भारतीय टीम लक्ष्य से अभी भी काफी दूर है। सारा दारोमदार नेहल वढेरा और आयुष बडोनी के कंधों पर है।
Oct 25, 2024
9:20 PM (IST)
तीसरा झटका
विकटों की झड़ी लग रही है। सलामी जोड़ी के बाद कप्तान तिलक वर्मा भी 16 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। अब्दुल रहमान के खाते में गया विकेट।
Oct 25, 2024
9:13 PM (IST)
भारत को लगा दूसरा बड़ा झटका
अल्लाह गजनफर ने भारत को दिया दूसरा झटका। प्रभसिमरन 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
Oct 25, 2024
9:12 PM (IST)
4 ओवर समाप्त
भारत ने 4 ओवर में 40 रन ठोक दिए हैं। प्रभसिमरन 19 और कप्तान तिलक वर्मा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 25, 2024
9:04 PM (IST)
भारत को लगा पहला झटका
भारत का धमाकेदार आगाज, 2 ओवर में ही जड़ दिए 18 रन। हालांकि तीसरे ओवर में भारत को पहला झटका लग गया है। अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर अल्लाह गजनफर का शिकार बने।
Oct 25, 2024
8:58 PM (IST)
भारतीय पारी का हुआ आगाज
भारतीय सलामी जोड़ी 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतर चुकी है। प्रभसिमरन और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज कर रहे हैं।
Oct 25, 2024
8:46 PM (IST)
राशिख रहे सबसे सफल
भारत की ओर से राशिख दार सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। वह सबसे किफायती गेंदबाज भी रहे जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन खर्च किए।
Oct 25, 2024
8:45 PM (IST)
अफगानिस्तान ने रचा इतिहास
अफगानिस्तान का ये स्कोर इमर्जिंग एशिया कप 2024 का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। भारत को जीत के लिए 207 रन बनाने होंगे जो बिलकुल भी आसान नहीं रहने वाला है। भारत को बल्लेबाजी में आज कमाल करना होगा।
Oct 25, 2024
8:43 PM (IST)
अफगानिस्तान ने खड़ा किया रनों का पहाड़
अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया। अटल ने सबसे ज्यादा 83 रनों की पारी खेली जबकि जुबैद अकबरी ने 64 रनों का योगदान दिया।
Oct 25, 2024
8:36 PM (IST)
बैक टू बैक विकेट
भारत ने अफगानिस्तान को दिया तीसरा झटका। रासिख ने बैक टू बैक दो गेंदों पर झटके बड़े विकेट।
Oct 25, 2024
8:28 PM (IST)
भारत के हाथ लगा दूसरा विकेट
रासिख दार ने अफगानिस्तान को दूसरा बड़ा झटका दे दिया है। अटल 83 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
Oct 25, 2024
8:26 PM (IST)
एक और महंगा ओवर
आकिब खान ने अपने चौथे ओवर में लुटाए 18 रन। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने 17 ओवर में 173 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए।
Oct 25, 2024
8:18 PM (IST)
अफगानिस्तान के 150 रन पूरे
अफगानिस्तान ने 16 ओवर में अपना स्कोर 155 रन पहुंचा दिया है। अटल 75 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 25, 2024
8:11 PM (IST)
अफगानिस्तान को लगा पहला झटका
अफगानिस्तान को 15वें ओवर में जाकर पहला झटका लगा है। जुबैद अकबरी 41 गेंदों पर 64 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। आकिब खान ने भारत को पहली सफलता दिला दी है। हालांकि इस विकेट को लेकर काफी बवाल देखने को मिला लेकिन अंत में फैसला भारत के पक्ष में गया।
Oct 25, 2024
8:03 PM (IST)
लंबे इंतजार के बाद आया किफायती ओवर
जमकर धुनाई के बाद भारत ने अब जाकर एक किफायती ओवर फेंका। रासिख के दूसरे ओवर से आए सिर्फ 2 रन। 14 ओवर की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान- 137/0
Oct 25, 2024
7:59 PM (IST)
राहुल चाहर ने ओवर में लुटाए 31 रन
राहुल चाहर ने 13वें ओवर में 31 रन लुटा दिए हैं। इस ओवर में जुबैद और सेदिकुल्लाह ने मिलकर 4 छक्के उड़ाए। 13 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 135 रन पहुंच गया है।
Oct 25, 2024
7:56 PM (IST)
राहुल चाहर के ओवर की धुनाई
राहुल चाहर ने बैक टू बैक नो बॉल फेकते हुए अफगानिस्तान को फ्री के रन दे दिए हैं। राहुल चाहर ने 13वें ओवर में थोक के भाव मे रन लुटा दिए हैं। पहली 3 गेंदों में से 2 नो बॉल फेंकते हुए 3 छक्के खा लिए हैं। आधे ओवर में ही चाहर ने 22 रन लुटा दिए हैं।
Oct 25, 2024
7:53 PM (IST)
सलामी जोड़ी ने ठोके अर्धशतक
जुबैद अकबरी और सेदिकुल्लाह अटल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक ठोक दिए हैं। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने 12 ओवर में 104 रन ठोकने का कारनामा कर दिया है।
Oct 25, 2024
7:43 PM (IST)
10 ओवर बाद अफगानिस्तान- 89/0
10 ओवर का खेल हो चुका है लेकिन अब तक एक भी विकेट अफगानिस्तान का नहीं गिरा है। अफगान सलामी जोड़ी ने 10 ओवर में 89 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। जुबैद 45 और अटल 43 रन बनाकर नाबाद हैं।
Oct 25, 2024
7:39 PM (IST)
9 ओवर का खेल समाप्त
अफगानिस्तान की सलामी जोड़ी ने 9 ओवर में 85 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है। जल्द से जल्द विकेट निकालना होगा वरना अफगानिस्तान की टीम बड़े स्कोर की ओर जा सकती है।
Oct 25, 2024
7:32 PM (IST)
7 ओवर पूरे
अफगानिस्तान ने 7 ओवर में 65 रन ठोक दिए हैं। जुबैद अकबरी 35 रन और सेदिकुल्लाह अटल 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल चाहर 8वें ओवर में अपनी गेंदबाजी का आगाज करने आए हैं।
Oct 25, 2024
7:29 PM (IST)
भारतीय गेंदबाज बेअसर
अंशुल कंबोज और आकिब खान महंगे साबित हुए हैं। दोनों ने अपने 2-2 ओवरों में 20 से ज्यादा रन लुटा दिए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने अगल जल्द ही इस साझेदारी को नहीं तोड़ा तो मुश्किल खड़ी हो सकती है।
Oct 25, 2024
7:27 PM (IST)
पावरप्ले में अफगानिस्तान ने ठोके 61 रन
अफगानिस्तान ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 5.4 ओवर में ही 50 रन ठोक दिए हैं। 6 ओवर की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान टीम का स्कोर- 61/0
Oct 25, 2024
7:24 PM (IST)
अफगानिस्तान का धमाकेदार आगाज
अफगानिस्तान का धमाकेदार आगाज हुआ है। अटल और जुबैद की सलामी जोड़ी ने 5 ओवर में 41 रन ठोक दिए हैं। भारतीय गेंदबाज लाचार नजर आ रहे हैं।
Oct 25, 2024
7:19 PM (IST)
4 ओवर समाप्त
अफगाानिस्तान की सलामी जोड़ी ने 4 ओवर में 34 रन ठोक दिए हैं। भारतीय गेंदबाजों की विकेट की भूख लगातार बढ़ती ही जा रही है।
Oct 25, 2024
7:17 PM (IST)
अंशुल के ओवर का चौके और छक्के से आगाज
अफगानिस्तान की सलामी जोड़ी 6 रन प्रति ओवर के रन रेट से रन बना रही है। भारतीय गेंदबाज को पहले विकेट की तलाश है। चौथे ओवर में अंशुल का स्वागत चौके और छक्के से हुआ है।
Oct 25, 2024
7:12 PM (IST)
आकिब खान का किफायती ओवर
आकिब खान दूसरा ओवर लेकर आए और सिर्फ 4 रन खर्च किए। 2 ओवर की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए 11 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए।
Oct 25, 2024
7:04 PM (IST)
पहला ओवर रहा महंगा
जुबैद ने चौके से पहली ही गेंद पर अपना खाता खोल लिया है। पहले ओवर महंगा रहा जिससे 7 रन आए। जुबैद 6 और सेदिकुल्लाह 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 25, 2024
7:02 PM (IST)
अफगान सलामी जोड़ी मैदान में उतरी
सेदिकुल्लाह अटल और जुबैद अकबरी की सलामी जोड़ी मैदान में उतर चुकी है। भारत की ओर से अंशुल कंबोज गेंदबाजी का आगाज कर रहे हैं।
Oct 25, 2024
6:50 PM (IST)
भारत की पहले गेंदबाजी
पिछले मैच में भी भारतीय टीम ने ओमान के खिलाफ पहले गेंदबाजी की थी और फिर लक्ष्य चेज किया था। लगातार दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी।
Oct 25, 2024
6:41 PM (IST)
दोनों प्लेइंग 11 इस प्रकार हैं
भारत ए (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, नेहल वढेरा, रमनदीप सिंह, निशांत सिंधु, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, रसिख दार सलाम, आकिब खान।
अफगानिस्तान ए (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, जुबैद अकबरी, दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), करीम जनत, शाहिदुल्लाह कमाल, शराफुद्दीन अशरफ, अब्दुल रहमान, अल्लाह गजनफर, कैस अहमद, बिलाल सामी।
Oct 25, 2024
6:38 PM (IST)
अफगानिस्तान ने जीता टॉस
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
Oct 25, 2024
6:28 PM (IST)
टॉस पर लगी निगाहें
कुछ देर में टॉस होने वाला है। जल्द ही दोनों टीमों के कप्तान मैदान में होंगे। देखना होगा कि सिक्का किसके पक्ष में गिरता है।
Oct 25, 2024
5:55 PM (IST)
आधे घंटे बाद टॉस
भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच इमर्जिंग एशिया कप का सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा।
Oct 25, 2024
5:49 PM (IST)
श्रीलंका ने फाइनल में मारी एंट्री
पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा है। इससे फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर की उम्मीद लगाए बैठे फैंस को तगड़ा झटका लगा है।
Oct 25, 2024
5:47 PM (IST)
शानदार फॉर्म में भारतीय टीम
भारत ने ग्रुप स्टेज में अपनी तीनों मुकाबलें शानदार अंदाज में जीते थे। वहीं, अफगानिस्तान की टीम ने 3 मैचों में से 2 में जीत हासिल की थी। अफगान टीम को एकमात्र हार का सामना हांगकांग की टीम से करना पड़ा था।
Oct 25, 2024
5:43 PM (IST)
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत ए: अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), अनुज रावत, ऋतिक शौकीन, आर साई किशोर, राहुल चाहर, आयुष बडोनी, नेहल वढेरा, रसिख दार सलाम, अंशुल कंबोज, आकिब खान , वैभव अरोड़ा, निशांत सिंधु।
अफगानिस्तान ए: अफगानिस्तान ए: सेदिकुल्लाह अटल, वफीउल्लाह तारखिल, नुमान शाह (विकेटकीपर), दरविश रसूली (कप्तान), शाहिदुल्लाह कमाल, करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, अब्दुल रहमान, कैस अहमद, फरीदून दाऊदजई, जुबैद अकबरी, अल्लाह गजनफर, बिलाल सामी, मोहम्मद इशाक।
Oct 25, 2024
5:36 PM (IST)
भारत की अफगानिस्तान से टक्कर
इमर्जिंग एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत की अफगानिस्तान से टक्कर होने जा रही है। दोनों ही टीमों की निगाहें फाइनल का टिकट हासिल करने पर लगी हैं।