Ind vs Eng 4th T20: भारत ने 15 रनों से जीता चौथा मैच, सीरीज में हासिल की 3-1 की अजेय बढ़त
Jan 31, 2025
10:40 PM (IST)
Table of Contents
भारतीय टीम ने जीता मुकाबला
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच दमदार अंदाज में जीत लिया है। टीम इंडिया की तरफ से कनकशन सब्सिट्यूट के तौर पर खेलने वाले हर्षित राणा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने अर्धशतक लगाए। इन दोनों ही प्लेयर्स ने 53-53 रनों की पारियां खेली। चौथा टी20 मैच जीतते ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है।
Jan 31, 2025
10:29 PM (IST)
आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 19 रन
19 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जैमी ओवरटन 19 रन और आदिल राशिद 8 रन बनाए हैं। इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 19 रनों की जरूरत है।
Jan 31, 2025
10:27 PM (IST)
18 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर
18 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं। क्रीज पर आदिल राशिद और जैमी ओवरटन मौजूद हैं। भारतीय टीम को जीत के लिए अब सिर्फ दो विकेट की आवश्यकता है।
Jan 31, 2025
10:19 PM (IST)
रवि बिश्नोई ने हासिल किया विकेट
रवि बिश्नोई मैच में बहुत ही कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक चार ओवर की गेंदबाजी की है और 28 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए हैं। बिश्नोई ने 17वें ओवर में जोफ्रा ऑर्चर को पवेलियन की राह दिखाई है।
Jan 31, 2025
10:16 PM (IST)
16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर
16 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जोफ्रा ऑर्चर बिना रन बनाए और जैमी ओवरटन एक रन बनाकर मौजूद हैं।
Jan 31, 2025
10:14 PM (IST)
इंग्लैंड ने गंवाए 7 विकेट
हर्षित राणा ने अपने डेब्यू मैच में ही जैकब बेथेल को पवेलियन की राह दिखाई है। जैकब का विकेट सूर्यकुमार यादव ने हासिल किया है। इंग्लैंड ने अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं।
Jan 31, 2025
10:12 PM (IST)
वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में हासिल किए दो विकेट
वरुण चक्रवर्ती मैच में बहुत ही कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट हासिल कर लिए हैं। उन्होंने हैरी ब्रूक और ब्रायडन कार्से को पवेलियन की राह दिखाई है। इंग्लैंड ने 6 विकेट के नकुसान 133 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जैमी ओवरटन और जैकेब बेथेल मौजूद हैं।
Jan 31, 2025
10:07 PM (IST)
अर्धशतक लगाने के बाद हैरी ब्रूक हुए आउट
वरुण चक्रवर्ती ने दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैरी ब्रूक को पवेलियन की राह दिखाई है। हैरी ब्रूक का कैच अर्शदीप सिंह ने पकड़ा है। वह मैच में 51 रन ही बना सके। इस विकेट के गिरते ही टीम इंडिया मैच में वापसी करते हुए नजर आ रही है।
Jan 31, 2025
10:02 PM (IST)
14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर
14 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हैरी ब्रूक 47 रन और जैकब बेथेल 2 रन बनाकर मौजूद हैं।
Jan 31, 2025
9:53 PM (IST)
शिवम दुबे कंकशन सब्सिट्यूट के तौर पर प्लेइंग 11 का हिस्सा बने हर्षित राणा
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में मुकाबले के दौरान एक बड़ा बदलाव देखने को मिला जिसमें शिवम दुबे के कंकशन सब्सिट्यूट के तौर पर हर्षित राणा को जगह मिली। राणा का ये टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू मुकाबला भी है।
Jan 31, 2025
9:51 PM (IST)
हर्षित राणा ने लियम लिविंगस्टन को दिखाया पवेलियन का रास्ता
भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड की टीम को 95 के स्कोर पर चौथा झटका लियम लिविंगस्टन के रूप में लगा जो हर्षित राणा का शिकार बने। लिविंगस्टन 9 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं अब हैरी ब्रूक का साथ देने जैकब बेथेल बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
Jan 31, 2025
9:48 PM (IST)
11 ओवर्स में इंग्लैंड ने बनाए 94 रन
इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 182 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 11 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। लियम लिविंगस्टन 9 और हैरी ब्रूक 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Jan 31, 2025
9:42 PM (IST)
इंग्लैंड का स्कोर 10 ओवर्स में 86 रन
इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 182 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। अब उन्हें जीत हासिल करने के लिए 60 गेंदों में 96 रन और बनाने हैं। लियम लिविंगस्टन 8 और हैरी ब्रूक 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Jan 31, 2025
9:35 PM (IST)
8 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर
8 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। क्रीज पर लियाम लिविंगस्टोन जीरो रन और हैरी ब्रूक एक बनाकर मौजूद हैं।
Jan 31, 2025
9:32 PM (IST)
जोस बटलर हुए आउट
रवि बिश्नोई बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अच्छी लय में चल रहे इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया है। बटलर मैच में सिर्फ 2 रन ही बना पाए। इंग्लैंड ने 7.3 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं।
Jan 31, 2025
9:28 PM (IST)
अक्षर पटेल को मिली सफलता
अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने फिल साल्ट को पवेलियन भेजा है। वह मैच में सिर्फ 21 गेंदों में 23 रन बना पाए हैं।
Jan 31, 2025
9:28 PM (IST)
पावरप्ले के बाद इंग्लैंड का स्कोर
पावरप्ले के बाद टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। क्रीज पर बेन डकेट 39 रन और फिल साल्ट 22 रन बनाकर मौजूद हैं।
Jan 31, 2025
9:27 PM (IST)
पावरप्ले की आखिरी गेंद पर मिला विकेट
भारतीय टीम को आखिरकार पावरप्ले की आखिरी गेंद पर विकेट मिल गया है। रवि बिश्नोई की गेंद पर बेन डकेट बड़ा स्ट्रोक लगाने के चक्कर में आउट हो गए। उन्होंने मैच में 39 रन बनाए। टीम इंडिया काफी देर से विककेट के लिए तरस रही थी। बिश्नोई ने टीम इंडिया को पहला विकेट दिलाया है।
Jan 31, 2025
9:18 PM (IST)
इंग्लैंड की टीम के 50 रन हुए पूरे
इंग्लैंड के ओपनर्स बहुत ही आसानी के साथ रन बना रहे हैं। इंग्लैंड ने 5 ओवर के बाद ही 53 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने अभी तक 17 गेंदों में 37 रन बना लिए हैं। वहीं फिल साल्ट 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Jan 31, 2025
9:15 PM (IST)
आसानी से रन बना रहे इंग्लैंड के ओपनर्स
इंग्लैंड के ओपनर्स फिल साल्ट और बेन डकेट बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। अभी क्रीज पर फिल साल्ट 14 रन और बेन डकेट 23 रन बनाकर मौजूद हैं। इन दोनों ही प्लेयर्स ने अभी तक बड़ी ही आसानी से रन बनाए हैं। चार ओवर के बाद इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिए हैं।
Jan 31, 2025
9:13 PM (IST)
तीसरे ओवर में इंग्लैंड ने बनाए 13 रन
तीसरे ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट 14 रन और बेन डकेट 18 रन बनाकर मौजूद हैं। भारत के लिए तीसरा ओवर अर्शदीप सिंह ने किया और इस ओवर में कुल 13 रन बने।
Jan 31, 2025
9:12 PM (IST)
2 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर
मैच में इंग्लैंड के ओपनर्स की सधी हुई शुरुआत की है। 2 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट और बेन डकेट मौजूद हैं।
Jan 31, 2025
8:50 PM (IST)
हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने लगाए अर्धशतक
भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को 182 रनों का टारगेट दिया है। टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने दमदार अर्धशतक लगाए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने 53-53 रनों की पारी खेली है। वहीं अभिषेक शर्मा ने 29 रनों का योगदान दिया है। रिंकू सिंह ने अहम 30 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से टीम इंडिया 181 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई। इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए हैं।
Jan 31, 2025
8:49 PM (IST)
आखिरी गेंद पर आउट हुए शिवम दुबे
20वें ओवर की आखिरी गेंद पर शिवम दुबे आउट हो गए हैं। उन्होंने मैच में 53 रन बनाए। भारतीय टीम ने 20 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए हैं।
Jan 31, 2025
8:42 PM (IST)
अर्शदीप सिंह हुए आउट
अर्शदीप सिंह आखिरी ओवर में आउट हो गए हैं। वह मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए और उन्हें आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा है।
Jan 31, 2025
8:40 PM (IST)
अक्षर पटेल हुए आउट
अक्षर पटेल इंग्लैंड के खिलाफ मैच में बेहतरीन पारी नहीं खेल पाए और आउट हो गए हैं। उनका विकेट जैमी ओवरटन ने हासिल किया है। नह मैच में सिर्फ 5 रन बना पाए।
Jan 31, 2025
8:39 PM (IST)
19 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
19 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे और अक्षर पटेल मौजूद हैं। अब इन दोनों के ऊपर आखिरी ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की अहम जिम्मेदारी है।
Jan 31, 2025
8:37 PM (IST)
अर्धशतक लगाने के बाद ही आउट हुए हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के गेंदबाज जैमी ओवरटन की गेंद पर आउट हो गए हैं। मैच अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। वह मैच में सिर्फ 53 रन ही बना सके। भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए हैं।
Jan 31, 2025
8:36 PM (IST)
हार्दिक पांड्या की दमदार बल्लेबाजी
हार्दिक पांड्या दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने टीम अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह अभी 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। हार्दिक ने सिर्फ 27 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर लिया है।
Jan 31, 2025
8:27 PM (IST)
17 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
17 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हार्दिक पांड्या 40 रन और शिवम दुबे 38 रन बनाकर मौजूद हैं। दोनों ही खिलाड़ी दमदार बैटिंग कर रहे हैं।
Jan 31, 2025
8:18 PM (IST)
15 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
15 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे 32 रन और हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर मौजूद हैं। भारतीय टीम ने दूसरे ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने कुछ देर विकेट पर टिकने की कोशिश की और टीम इंडिया को संकट को निकाल लिया।
Jan 31, 2025
8:12 PM (IST)
संभलकर बैटिंग कर रहे हार्दिक और दुबे
हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे संभलकर बैटिंग कर रहे हैं। हार्दिक अभी 12 रन और शिवम दुबे 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अब इन दोनों बल्लेबाजों को तेजी के साथ रन बनाने की जरूरत है। टीम इंडिया ने 14 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं।
Jan 31, 2025
8:08 PM (IST)
12 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर
इंग्लैंड की टीम ने 12 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे 19 रन और हार्दिक पांड्या 2 रन बनाकर मौजूद हैं। इन दोनों के ऊपर अब रन बनाने की अहम जिम्मेदारी है।
Jan 31, 2025
8:01 PM (IST)
11 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
11 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे 13 रन और हार्दिक पांड्या जीरो रन बनाकर मौजूद हैं।
Jan 31, 2025
7:59 PM (IST)
रिंकू सिंह हुए आउट
रिंकू सिंह मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन वह ब्रायडन कार्से की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक के चक्कर पर बाउंड्री लाइन पर आदिल राशिद को कैच दे बैठे। उन्होंने मैच में 26 गेंदों में 30 रन बनाए। भारत ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है।
Jan 31, 2025
7:52 PM (IST)
10 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
10 ओवर के बाद भारतीय टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे 8 रन और रिंकू सिंह 29 रन बनाकर मौजूद हैं। अब यहां से रिंकू सिंह को बड़े स्ट्रोक खेलने की जरूरत है, क्योंकि वह काफी देर से क्रीज पर मौजूद हैं और उन्हें पिच का मिजाज पूरी तरह से समझ आ चुका है।
Jan 31, 2025
7:47 PM (IST)
9 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
9 ओवर के बाद टीम इंडिया ने चार विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे 7 रन और रिंकू सिंह 27 रन बनाकर मौजूद हैं।
Jan 31, 2025
7:44 PM (IST)
8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
8 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे 7 रन और रिंकू सिंह 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। रिंकू सिंह और शिवम दुबे पर रन बनाने की अहम जिम्मेदारी है।
Jan 31, 2025
7:40 PM (IST)
अभिषेक शर्मा हुए आउट
अभिषेक शर्मा मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन वह आदिल राशिद की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक लगाने के चक्कर में आउट हो गए। उन्होंने मैच में 19 गेंदों में 29 रन बनाए हैं।
Jan 31, 2025
7:36 PM (IST)
भारतीय टीम के 50 रन हुए पूरे
सातवें ओवर में जैमी ओवरटन ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। इस मैच में उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए। भारत के 50 रन पूरे हो गए हैं। रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा दोनों बल्लेबाज 25-25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया ने 7 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं।
Jan 31, 2025
7:34 PM (IST)
पावरप्ले के बाद टीम इंडिया का स्कोर
पावरप्ले के बाद भारतीय टीम ने अभी तक तीन विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रिंकू सिंह 20 रन और अभिषेक शर्मा 24 रन बनाकर मौजूद हैं। रिंकू और अभिषेक सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं और अब इन दोनों को बड़े स्ट्रोक लगाने होंगे।
Jan 31, 2025
7:28 PM (IST)
पांच ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
पांच ओवर के बाद भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर रिंकू सिंह 13 रन और अभिषेक शर्मा 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Jan 31, 2025
7:26 PM (IST)
चार ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
चार ओवर के बाद भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रिंकू सिंह 5 रन और अभिषेक शर्मा 20 रन बनाकर मौजूद हैं। अब इन दोनों पर पारी संभालने की जिम्मेदारी है, क्योंकि टीम इंडिया अपने तीन अहम बल्लेबाज गंवा चुकी है।
Jan 31, 2025
7:18 PM (IST)
दूसरे ओवर में भारत ने गंवाए तीन विकेट
दूसरे ओवर में साकिब महमूद ने कमाल की गेंदबाजी की है और उन्होंने इंग्लैंड के लिए दूसरे ओवर में तीन विकेट गंवाए हैं। भारतीय टीम ने 2 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 12 रन बना लिए हैं।
Jan 31, 2025
7:14 PM (IST)
कप्तान सूर्यकुमार यादव हुए आउट
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए हैं। चौथे टी20 मैच में उन्होंने चार गेंदें खेली, लेकिन वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए। उनका विकेट साकिब महमूद ने हासिल किया है।
Jan 31, 2025
7:10 PM (IST)
तिलक वर्मा लौटे पवेलियन
स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा इंग्लैंड के खिलाफ अपना खाता तक नहीं खोल पाए हैं और वह जीरो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें साकिब महमूद ने आउट किया है।
Jan 31, 2025
7:08 PM (IST)
भारतीय टीम ने गंवाया पहला विकेट
भारतीय टीम को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा है। संजू सैमसन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए हैं। उसने बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन उन्होंने कप्तान और फैंस को निराश किया है।
Jan 31, 2025
7:00 PM (IST)
मैदान पर उतरे भारतीय ओपनर्स
भारत के लिए ओपनिंग करने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा मैदान पर उतर चुके हैं। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी की जिम्मेदारी जोफ्रा ऑर्चर ने संभाली है। वह पहला ओवर फेंक रहे हैं।
Jan 31, 2025
6:36 PM (IST)
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
Jan 31, 2025
6:35 PM (IST)
इंग्लैंड की Playing 11
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
Jan 31, 2025
6:33 PM (IST)
इंग्लैंड की टीम ने जीता टॉस
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने सीरीज में पहली बार टॉस जीता है।
Jan 31, 2025
6:16 PM (IST)
इस भारतीय गेंदबाज के पास बड़ा मौका
स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पिछले मैच में नहीं खेले थे। अगर आज के मैच में वह खेलते हैं और दो विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बनेंगे।
Jan 31, 2025
6:06 PM (IST)
भारतीय टीम के पास है सीरीज में 2-1 की बढ़त
भारतीय टीम को तीसरे टी20 मैच में 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा। तब भारतीय बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था। ऐसे में धुरंधर भारतीय बल्लेबाजों को इस मैच में दम दिखाना होगा। टीम इंडिया के पास सीरीज में अभी भी सीरीज में 2-1 की बढ़त है।
Jan 31, 2025
4:55 PM (IST)
भारतीय टीम का स्क्वाड
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, शिवम दुबे , रमनदीप सिंह, हर्षित राणा
Jan 31, 2025
4:55 PM (IST)
इंग्लैंड की टीम का स्क्वाड
फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, रेहान अहमद