IPS Vrinda Shukla Story: मुख्तार अंसारी की बहू को जेल भेजने वाली ये आईपीएस अ​धिकारी दंगाइयों से कर रही दो-दो हाथ, चुन-चुनकर कर रही कार्रवाई

IPS Success Story: यूपी का बहराइच जिला इन दिनों सु​र्खियों में है. कारण दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के दौरान एक युवक की मौत हो गई. इसके बाद पूरे जिले में जबरदस्त हिंसा व आगजनी हो रही है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश तक को दंगाइयों को खदेड़ने के लिए हाथ में पिस्टल लेकर सड़क पर उतरना पड़ा.

इस सब के बीच बहराइच की एसपी आईपीएस वृंदा शुक्ला भी चर्चा में हैं. कारण, कभी मुख्तार अंसारी की बहू को गिरफ्तार करने वाली वृंदा इस समय महिला अ​धिकारी होने के बावजूद दंगाइयों से सीधे मोर्चा लेकर दो-दो हाथ करने में जुटी हैं. हिंसा फैलाने वालों को चिह्नित कर उनपर कार्रवाई सुनि​श्चित कर रही हैं. आइये जानते हैं कौन है वृंदा शुक्ला.

​यह भी पढ़ें- ​Delhi Teacher Jobs 2024: दिल्ली में पीजीटी टीचर्स की वैकेंसी के ​नोटिफिकेशन पर बड़ी खबर, हर महीने मिलेगी इतने लाख रुपये तक सैलरी

हरियाणा से लेकर लंदन तक पढ़ीं हैं वृंदा

मूल रूप से हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली वृंदा शुक्ला ने शुरुआती पढ़ाई कार्मेल कॉन्वेंट और कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल से पूरी की. इसके बाद वह पुणे चली गईं जहां महिंद्रा यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं. लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड सोशल साइंस से बी.ए.(अर्थशास्त्र, अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन, फ्रेंच साहित्य) की डिग्री हासिल की.

2014 में बनीं आईपीएस, दूसरे अटेंप्ट में पास की परीक्षा

13 मार्च 1989 को जन्मी वृंदा शुक्ला यूपी कैडर की 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी. पहले उन्हें नागालैंड कैडर मिला था, लेकिन 2022 में कैडर बदलकर यूपी कर दिया गया है. उनके पति अंकुर अग्रवाल भी यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. आईपीएस बनने से पहले वृंदा ने अमेरिका में नौकरी की लेकिन देश के लिए कुछ करने की इच्छा उन्हें वापस भारत ले आई.

मुख्तार की बहू की गिरफ्तारी से आईं थी चर्चा में

बहराइच हिंसा से पहले वृंदा माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार पर सख्ती को लेकर चर्चा में रही थी. 2023 में एसपी चित्रकूट रहने के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी से मिलने उनकी बहू निखत अंसारी अक्सर जेल आती और कई-कई घंटे साथ रहती थी. इस जानकारी के बाद उन्होंने डीएम अ​भिषेक आनंद के साथ छापा मारकर निखत और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद वह काफी चर्चा में रही थीं.

यह भी पढ़ें- कौन है बहराइच में हाथ में पिस्टल लेकर उपद्रवियों को खदेड़ने वाला अ​धिकारी, जिससे कांपते हैं अपराधी

Source link

x