ISRO Chief S Somanath Said Principles Of Science Comes From Vedas Sanskrit
[ad_1]
ISRO Chief Speech: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ (S Somanath) ने कहा कि भारत वैदिक काल से ही एक ज्ञानी समाज था जिसमें संस्कृति की भूमिका रही है. सोमनाथ ने कहा कि गणित, चिकित्सा, तत्व विज्ञान, खगोल विज्ञान (astronomy) आदि विषय शामिल थे जो संस्कृत में लिखे गए थे.
उन्होंने कहा कि ऐसी सभी शिक्षाएं देश में कई हजार साल बाद ‘पश्चिमी वैज्ञानिकों के की गई खोजों’ के रूप में वापस आईं. सोमनाथ ने बुधवार को उज्जैन में महर्षि पाणिनि संस्कृत और वैदिक विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत दुनिया की सबसे प्राचीन यानी पुरानी भाषाओं में से एक है जिसमें कविता, तर्क, व्याकरण, दर्शन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, गणित और अन्य संबद्ध विषय शामिल हैं.
इसरो अध्यक्ष ने क्या कहा?
एस सोमनाथ ने कहा, ‘‘ सूर्य सिद्धांत सबसे पहली किताब है जो मैंने संस्कृत में देखी. यह उस विषय के बारे में है जिससे मैं परिचित हूं. यह बुक विशेष तौर पर सौर प्रणाली के बारे में है, कैसे ग्रह सूर्य के चारों और घूमते हैं, इसकी गति की अवधि, घटनाओं से संबंधित समय आदि. ’’ सोमनाथ ने कहा कि यह सारा ज्ञान यहां से चला, अरब पहुंचा, फिर यूरोप गया और हजारों साल बाद महान पश्चिम वैज्ञानिक खोज के रुप में हमारे पास वापस आया. हालांकि, यह सारा ज्ञान यहां संस्कृत भाषा में लिखा गया था.
क्या दावा किया?
इसरो प्रमुख सोमनाथ ने दावा किया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में काम करने वालों को संस्कृत से प्यार है और यह देखने के लिए बहुत सारे शोध चल रहे हैं कि कंप्यूटिंग और प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (Natural language processing) के लिए इसका उपयोग कैसे किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग डेट को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, जानें कब रवाना होगा भारत का मून मिशन
[ad_2]
Source link