Jharkhand Monsoon: निकाल लें छाता-रेनकोट, आज झारखंड के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


रांची. झारखंड की राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में अधिकतर समय आसमान में बादल छाए रहे. शाम होते होते यहां पर अच्छी खासी बारिश देखी गई, जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया. यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक गया. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री डाल्टनगंज व सबसे कम तापमान 22.5 डिग्री रांची में दर्ज किया गया. सोमवार के मौसम की बात करें तो आज पूरे राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है.

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि साउथ वेस्ट मानसून का आगमन अब झारखंड में हो चुका है. हालांकि, अभी पूरे राज्य में सामान्य बारिश नहीं देखी जा रही. आने वाले 10 दिन के अंदर बारिश की इंटेंसिटी में भी तीव्रता देखने को मिलेगी. इस बार मानसून करीब 10 दिन लेट चल रहा है. लेकिन, 15 जुलाई के बाद से जबरदस्त बारिश की संभावना है. इस बार भी मानसून की बारिश सामान्य ही रहेगी.

इन जिलों में भारी बारिश के आसार
वहीं, आज पूरे राज्य में बारिश होने वाली है. लेकिन, कुछ जिले जैसे रांची, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज व पाकुर में जबरदस्त बारिश होगी. इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अन्य जिलों में सामान्य बारिश होगी.

जिलों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
आज के संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 30 व न्यूनतम 25 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 30 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 31 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री और पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 33 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है.

Tags: Heavy rain alert, Local18, Monsoon Update, Ranchi news



Source link

x