Monsoon Update: आज बादल नहीं बदलेंगे रास्ता, झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


रांची. झारखंड की राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी. बारिश की संभावना के बावजूद दोपहर में धूप रही. राजधानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35.3 डिग्री सरायकेला व सबसे कम तापमान 23.9 डिग्री रांची में दर्ज किया गया. सबसे अधिक वर्षा 80 मिमी गोड्डा में दर्ज की गई. रविवार के मौसम की बात करें तो आज राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है.

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने Local 18 को बताया कि आज पूरे राज्य में अच्छी खासी बारिश देखी जाएगी. हालांकि, कल भी बारिश को लेकर अलर्ट था, पर वैसी बारिश नहीं हुई. क्योंकि कई बार मानसून अपना रास्ता बदल लेता है. ऐसा कभी-कभी ही देखने को मिलता है, पर आज उम्मीद है कि पूरे राज्य में एक समान और अच्छी बारिश होगी. इसके अलावा वज्रपात भी हो सकता है.

कुछ जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी पूरे राज्य में झमाझम बारिश देखी जाएगी. वहीं, कुछ जिले हैं, जहां पर भारी बारिश की संभावना है. जैसे गुमला, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, रांची, बोकारो व गिरिडीह, यहां लोगों को बारिश से खास सचेत रहने की जरूरत है. साथ ही, इन जिलों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

जिलों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
आज के संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 32 व न्यूनतम 26 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री और पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 33 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है.

Tags: Heavy rain alert, Local18, Monsoon Update, Ranchi news



Source link

x