PM Modi Described President Draupadi Murmus Message To The Nation As Inspirational – PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संदेश को प्रेरणादायक बताया


PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संदेश को 'प्रेरणादायक' बताया

पीएम मोदी ने लिखा कि उन्‍होंने देश के सर्वांगीण विकास के लिए दृष्टिकोण प्रस्तुत किया. (फाइल)

नई दिल्‍ली :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संदेश को ‘प्रेरणादायक’ बताया और कहा कि उन्होंने जहां भारत के विकास को रेखांकित किया वहीं आने वाले समय में देश की सर्वांगीण प्रगति के लिए एक दृष्टिकोण भी प्रस्तुत किया. राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में मुर्मू ने कहा कि अलग-अलग पहचान होने के बावजूद सभी भारतीय समान नागरिक हैं जिन्हें समान अवसर, अधिकार और कर्तव्य हैं, ऐसे में राष्ट्र निर्माताओं के सपनों को साकार करने के लिए सद्भाव और भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए. 

यह भी पढ़ें



Source link

x