Ramlala Pujan Vidhi Shubh Muhurat, Ram Mandir Pran Pratishtha – Ramlala Pujan Vidhi : 22 जनवरी को इस शुभ मुहूर्त में करें घर पर श्रीराम का पूजन



ju03cs38 ram Ramlala Pujan Vidhi Shubh Muhurat, Ram Mandir Pran Pratishtha - Ramlala Pujan Vidhi : 22 जनवरी को इस शुभ मुहूर्त में करें घर पर श्रीराम का पूजन

– राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड का निकाला गया है. आप भी इस मुहूर्त में राम लला का पूजन करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. 

– आपको बता दें कि इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, मृगशिरा नक्षत्र शामिल है. आप इस दिन राम चरित मानस का पाठ करके उनकी आरती करें. इससे घर का माहौल सकारात्मक होगा और आप पर भगवान राम औऱ माता सीता का सदा आशीर्वाद बरसता रहेगा. आप इस दिन राम के कुछ प्रभावशाली मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं. 

राम मंत्र 

– ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम ! श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !

– लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्। कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥ — आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्। लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।

– हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा। गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥ हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते। बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥

– ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम – क्लीं राम क्लीं राम। फ़ट् राम फ़ट् रामाय नमः 

– || राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे । सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने ||

– || नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ||

|| लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट ||

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)



Source link

x