satwik sairaj rankireddy and chirag shetty win Indonesia Open 2023 beat malaysia pair in final।सात्विक-चिराग ने जीता इंडोनेशिया ओपन का खिताब, करियर में पहली बार किया बड़ा कारनामा
[ad_1]
satwik sairaj rankireddy and chirag shetty
भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीत लिया है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराया। भारतीय जोड़ी का ये पहला सुपर 1000 वर्ल्ड टूर खिताब है।
फाइनल में किया शानदार प्रदर्शन किया
भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने फाइनल मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया। मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह के खिलाफ सात्विक और चिराग ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-17 से अपने नाम किया। लेकिन फिर दूसरे गेम में मलेशिया जोड़ी ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन अंत में सफलता भारतीय जोड़ी के हाथ लगी। सात्विक और चिराग ने दूसरा गेम 21-18 से अपने नाम किया।
[ad_2]
Source link