School Holidays 2024: यूपी में अक्टूबर से दिसंबर तक छुटि्टयों की भरमार, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल


School Holidays 2024: स्कूली बच्चों के साथ अभिभावकों को भी छुटि्टयों का बेसब्री से इंतजार होता है. ताकि घूमने आदि का प्लान बनाया जा सके. अक्टूबर से दिसंबर तक छुट्टियों की भरमार है. अक्टूबर महीने में गांधी जयंती के साथ दीपावली, विजय दशमी जैसे त्योहार मनाए जाएंगे. जबकि नवंबर में गोवर्धन पूजा और भैया दूज की छुटि्टयां होंगी. दिसंबर में क्रिसमस मनाया जाएगा.

अक्टूबर में पहली छुट्‌टी दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर होगी. इस दिन देश भर में राष्ट्रीय अवकाश होता है और स्कूल-कॉलेज लगभग सभी जगहों पर बंद रहते हैं. साथ ही सरकारी कार्यालयों में भी छुट्टी रहती है. इसके बाद 12 अक्टूबर को विजय दशमी, 30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी और 31 अक्टूबर को दीपावली की छुट्‌टी रहेगी. साथ ही इस महीने में चार रविवार भी पड़ेंगे. इस तरह कुल नौ-दस दिन की छुट्‌टी मिलने वाली है.

अक्टूबर से दिसंबर तक की छुटि्टयां

गांधी जयंती – 2 अक्टूबर 2024 (बुधवार)
विजय दशमी – 12 अक्टूबर (शनिवार)
नरक चतुर्दशी – 30 अक्टूबर (बुधवार)
दीपावली – 31 अक्टूबर 2024 (गुरुवार)
गोवर्धन पूजा – 2 नवंबर 2024 (शनिवार)
भाईदूज – 3 नवंबर 2024 (रविवार)
गुरु नानक जयंती – 15 नवंबर 2024 (शुक्रवार)
गुरु तेग बहादुर जयंती – 24 नवंबर 2024 (रविवार)
क्रिसमस – 25 दिसंबर 2024 (बुधवार)

नौ से 13 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा

नौ से 13 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच दुर्गा पूजा का पर्व मनाया जाएगा. बंगाल और बिहार समेत देश के कई हिस्सो में नवरात्रि का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाताा है. नवरात्रि के आखिरी दिन भी कई स्थानों पर अवकाश रहता है.

दीपावली की छुट्‌टी कब होगी?

दीपावली के मौके पर स्कूलों में कई दिन की छुटि्टयां होती है. इसमें धनतेरस और नरक चतुर्दशी या छोटी दीवाली भी शामिल होती है. धनतेरस 29 अक्टूबर को, छोटी दीवाली 30 अक्टूबर और दीपावली 31 अक्टूबर को होगी. इन मौकों पर छुट्‌टी रहेगी.

Tags: Diwali Celebration, Education, School closed



Source link

x