Sunita Williams and butch had gone to space only for these few days NASA has only 12 days to save know reason


Sunita Williams: बीते दो महीनों से भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं. दोनों यात्री बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी समस्याओं के चलते अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापस नहीं आ पाए थे. अब नासा के पास उन्हें लाने के लिए महज कुछ दिनों का ही वक्त बचा है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर दोनों अंतरिक्ष यात्री कितने दिनों के मिशन पर अंतरिक्ष में गए थे?

कितने दिनों के मिशन पर गई थीं सुनीता विलियम्स?

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अपने साथी बुच विल्मोर के साथ बोइंग स्टारलाइनर से 5 जून को उड़ान भरी थी. 13 जून को ISS पर जैसे ही स्टारलाइनर पहुंचा, यान के थ्रस्टर्स और हीलियम सिस्टम में परेशानी आ गई. बता दें उनका ये अंतरिक्ष मिशन महज एक सप्ताह का था और शुरूआत में ये यान एक सप्ताह के मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटने वाला था, लेकिन समस्या के चलते उनकी वापसी में देरी हो गई और वो दो महीनों से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं.

सिर्फ इतने दिनों का बचा वक्त

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 5 जून 2024 को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी. इसके बाद से बोइंग स्टारलाइनर में आई दिक्कत अभी तक ठीक नहीं की जा सकी है. ऐसे में अब नासा को उन्हें लाने और इस समस्या को ठीक करने के लिए महज 11 दिनों का वक्त बचा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बाद क्रू-9 मिशन आ जाएगा.

क्या हो सकती है परेशानी?

नासा के क्रू-9 मिशन आने के बाद सुनिता और उनके साथी को बचाने में और मुश्किलें आएंगी. जैसे ही क्रू-9 मिशन लॉन्च होगा, इसे आईएसएस से जुड़ने से पहले स्टारलाइनर को डॉकिंग पोर्ट से हटाना होगा. इससे नासा का काम और मुश्किल हो जाएगा. बता दें क्रू-9 मिशन 18 अगस्त तक लॉन्च हो सकता है.                                                                                                                                                                             

यह भी पढ़ें: महाभियोग और अविश्वास प्रस्ताव में क्या होता है अंतर, किसके खिलाफ डाले जाते हैं वोट



Source link

x