National Youth Day 2020: स्वामी विवेकानंद के इन विचारों के जरिए दें राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं

National Youth Day 2020: 12 जनवरी यानी स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। युवा पीढ़ी किसी भी देश का भविष्य होती है। युवाओं पर ही देश का भविष्य निर्भर करता है।  देश की युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन मिल सके, इसलिए हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों से देशभर के युवाओं को प्रोत्साहना मिलती है। राष्ट्रीय युवा दिवस को देशभर में बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। आप अपनों को स्वामी विवेकानंद के विचार भेजकर भी इस दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। अगली स्लाइड्स में पढ़िए स्वामी विवेकानंद के विचार…

  • जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।
  • ज्ञान स्वयं में वर्तमान है, मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है।
  • उठो और जागो और तब तक रुको नहीं जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।
  • जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी।
  • अध्यात्म- विद्या और भारतीय दर्शन के बिना विश्व अनाथ हो जाएगा।
  • शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु है।
  • विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु है।
  • प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु है।
  • किसी दिन, जब आपके 
  • सामने कोई समस्या ना आए, 
  • आप सुनिश्चित हो सकते हैं 
  • कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।
  • यह कभी मत कहो कि 
  • “मैं नहीं कर सकता”
  • क्योंकि आप अनंत हैं।
  • जो कुछ भी 
  • तुमको कमजोर बनाता है-
  • शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक
  • उसे जहर की तरह त्याग दो।
x