UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 30km की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, IMD का अलर्ट
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को यूपी में सबसे कम तापमान अयोध्या में रिकॉर्ड किया गया. वहीं, सबसे ज्यादा तापमान झांसी में रिकार्ड हुआ.
![UP में फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 30km की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं UP में फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 30km की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं](https://i0.wp.com/images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2025/02/HYP_4973703_cropped_12022025_221809_20240925_092921_watermark__1.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
यूपी में चलेंगी तेज हवाएं
हाइलाइट्स
- यूपी में अगले 2 दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी.
- तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी.
- अयोध्या में सबसे कम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
वाराणसी: यूपी के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है. भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार यूपी में 2 दिनों तक तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. इस दौरान तापमान में भी कमी आ सकती है. हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे कर तापमान में उछाल आएगा. बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान यूपी में कहीं-कहीं सुबह के समय छिछला कोहरा दिखाई दिया.
IMD के मुताबिक 13 फरवरी बुधवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं, 14 फरवरी को भी हवाएं इसी रफ्तार से बहेंगी. इसके बाद 15 फरवरी से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. 16 और 17 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहेगा. हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है.
शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
लखनऊ | 29.0/13.2 | 234 |
आगरा | 30.8/13.4 | 69 |
कानपुर | 28.4/11.0 | 82 |
मेरठ | 28.1/11.9 | 199 |
वाराणसी | 30.9/13.6 | 32 |
तापमान में होगी गिरावट
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर बना रहेगा. अगले 2 दिनों में अधिकतम और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी. उसके बाद धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ सकता है.
अयोध्या रहा सबसे ज्यादा ठंडा
यूपी के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को यूपी में सबसे कम तापमान अयोध्या में रिकॉर्ड किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा. जो मंगलवार की अपेक्षा 2.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. वहींं, सर्वाधिक तापमान झांसी में रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वाराणसी, आगरा, लखनऊ में भी अधिकतम तापमान इसी के करीब दर्ज किया गया.
Varanasi,Uttar Pradesh
February 13, 2025, 05:20 IST